फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

World Biggest Residential Building: ये है दुनिया की सबसे बड़ी रिहायशी इमारत, जहां एक साथ रहते हैं 20 हजार लोग

Mon, 07 Oct 2024 12:55 PM IST
ज्योति मेहरा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
World Biggest Residential Building - फोटो : x/@IndianTechGuide
विज्ञापन

World Biggest Residential Building: अब तक आप दुनिया की सबसे बड़ी रिहायशी बिल्डिंग के रूप में दुबई के बुर्ज खलीफा को ही जानते होंगे। लेकिन हाल ही में ये खिताब चीन की 'रिजेंट इंटरनेशनल' बिल्डिंग को मिल गया है। चीन के कियानजियांग सेंचुरी शहर में स्थित दुनिया की सबसे बड़ी आवासीय इमारत का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। रीजेंट इंटरनेशनल नामक 675 फुट ऊंची (S) आकार की इमारत को एक लक्जरी होटल के रूप में बनाया गया था, लेकिन इसे एक विशाल अपार्टमेंट इमारत में बदल दिया गया है। 39 मंजिला हजारों आवासीय अपार्टमेंटों वाली इस बिल्डिंग में करीब 20,000 से अधिक लोग रहते हैं। इसके अलावा, इसमें करीब 30,000 लोगों के रहने की क्षमता है। दुनिया की इस सबसे बड़ी आवासीय इमारत में कई सुविधाएं और व्यवसाय मौजूद हैं, जिसमें स्कूल, विशाल फूड कोर्ट, स्विमिंग पूल, किराना स्टोर, नाई की दुकानें, नेल सैलून से लेकर कैफे तक शामिल हैं।

विज्ञापन

World Biggest Residential Building - फोटो : x/@IndianTechGuide
इस लक्जरी निवासियों को इमारत के अंदर लोगों को उनकी जरूरत की हर चीज मिल जाती है, इसलिए उन्हें इससे बाहर जाने की भी ज़रूरत नहीं होती। इस विशाल इमारत का वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसे लगभग 304.2 हजार से अधिक बार देखा गया है। आइए आपको भी दिखाते हैं ये वीडियो...

यहां देखें वीडियो-

World Biggest Residential Building - फोटो : x/@IndianTechGuide
नवीनतम तकनीकों का इस्तेमाल
यह बिल्डिंग एक लग्जरी होटल जैसी ही है, जिसमें दुनिया के सबसे अधिक लोग एक साथ रहते हैं। इस बिल्डिंग में रहने वाले लोग खुद को एक फैमिली बताते हैं। रिजेंट इंटरनेशनल की खास बात यह है कि यह न केवल एक आवासीय परिसर है, बल्कि इसमें सभी आवश्यक सुविधाएं भी मौजूद हैं, जो निवासियों को एक शानदार जीवनशैली प्रदान करती हैं। इस इमारत के निर्माण में नवीनतम तकनीकों और डिजाइन का इस्तेमाल किया गया है। इसकी वजह से यह प्राकृतिक आपदाओं का सामना करने के लिए भी तैयार है।

World Biggest Residential Building - फोटो : x/@IndianTechGuide
सोशल मीडिया पर इस बिल्डिंग की वीडियो को @IndianTechGuide नाम के अकाउंट पर शेयर किया गया है, जिसे अब तक 304.2 हजार से अधिक बार देखा जा चुका है। लोगों इस पर अपनी प्रतिक्रियाएं भी दे रहे हैं। कई यूजर्स ने इसे "भविष्य की रिहायशी इमारत" कहा है, तो कुछ इसे "एक नया शहर" बता रहे हैं।
विज्ञापन

World Biggest Residential Building - फोटो : x/@IndianTechGuide
इस इमारत की खासियत के चलते यह न केवल एक आवासीय स्थान है, बल्कि यह एक पर्यटन स्थल के रूप में भी उभर रही है। दुनियाभर से बहुत लोग इस इमारत को देखने और इसके अंदर की सुविधाओं का अनुभव करने के लिए आकर्षित हो रहे हैं। रिजेंट इंटरनेशनल ने दुनियाभर में आवासीय इमारतों के क्षेत्र में एक नया मील का पत्थर स्थापित किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें