व्यक्ति की एक्स रे रिपोर्ट
- फोटो : सोशल मीडिया
चीन के 55 वर्षीय झोऊ इस दर्द को जून से ही झेल रहे थे। एक्स-रे के बाद डॉक्टरों की एक टीम ने उनके ब्लैडर में पत्थरी मिलने के बाद सर्जरी की। झोऊ की सर्जरी चीन के वुहान शहर के जिंगदू अस्पताल में हुई। जिसके बाद 13 सेमी ( 5.1 इंच) का (पत्थरी) स्टोन निकाला गया।
पूरी दुनिया में लाखों ऐसे मरीज है जो ब्लैडर स्टोन की समस्या से परेशान हैं। यह बहुत ही कष्टकारी समस्या है, इसे पथरी भी कहते हैं। पथरी की समस्या किसी को भी और किसी भी आयु में हो सकती है लेकिन महिलाओं में इस रोग के होने की संभावना पुरुषों की तुलना में कम होती है।
सर्जरी करने वाले डॉक्टर वांग हुई के मुताबिक, मरीज के ब्लैडर से निकाला गया भार बिलकुल शुतुरमुर्ग के अंडे जितना बड़ा है।अगर जल्द से जल्द इसकी सर्जरी करके हटाया नहीं जाता तो, इससे गुर्दे से सम्बंधित बीमारी हो सकती थी।
मरीज के ब्लैडर से निकाली गयी पथरी
डॉक्टरों ने बताया कि, इस सर्जरी में किसी प्रकार के चिकित्सीय टूल का इस्तेमाल नहीं किया गया है। उनके अनुसार झोऊ की ये स्थिति उनकी बुरी आदतों के कारण हुई है। इन आदतों में अत्यधिक पानी न पीना, लंबे समय तक सिर्फ बैठे रह जाना और देर तक पेशाब रोक कर रखना शामिल है। उन्होंने ये भी बताया की सर्जरी के बाद निकाला गया अब तक का सबसे बड़ा ब्लैडर स्टोन है।