फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Video: पति ने हाथ में पकड़ रखा था अजीबोगरीब जीव, देखकर पत्नी के उड़े होश, फिर जो हुआ देख हंसेंगे आप

Thu, 21 Aug 2025 07:29 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Viral Video: पति के हाथ में मेंढक को देखते ही महिला की हालत खराब होने लगती है और उसके चेहरे पर साफ डर देखा जा सकता है। डरकर महिला एक कोने में भागकर चली जाती है।
विज्ञापन
पति ने हाथ में पकड़ रखा था अजीबोगरीब जीव, देखकर पत्नी के उड़े होश - फोटो : X
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Viral Video: सोशल मीडिया पर हर दिन अजीबोगरीब वीडियो देखने को मिलते हैं। कोई डांस के वीडियो, तो खाने बनाने का वीडियो शेयर कर रहा है। लेकिन कुछ लोग अनोखे वीडियो बनाकर शेयर तरते हैं। अब इन दिनों एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। 

विज्ञापन


यह वायरल वीडियो काफी मेजदार है। इस वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक महिला अपने कमरे में आराम से बैठी हुई है। महिला आराम से बैठकर फोन पर किसी से बात कर रही है। इसी दौरान उसकी नजर अपने पति के हाथ पर पड़ती है जिसमें वो एक बड़े से मेंढक को पकड़ा हुआ है और उसकी तरफ बढ़ रहा है। 

पति के हाथ में मेंढक को देखते ही महिला की हालत खराब होने लगती है और उसके चेहरे पर साफ डर देखा जा सकता है। डरकर महिला एक कोने में भागकर चली जाती है। इस दौरान वह कभी वहां से भागने की कोशिश करती है, तो कभी पति को भगाने की कोशिश करती है। आखिर में यह भी नजर आता है कि महिला रोने लगती है। 
विज्ञापन




Video: बच्चे ने कोबरा का मुंह दबाकर हाथों में पकड़ लिया फन, वीडियो देख बोले लोग- सांप प्रजाति में डर का माहौल

वायरल वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @Ajatshatru_28 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन लिखा है, 'Men will be men'। अब यह वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो गया है। इस वीडियो को तीन लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं, जबकि एक हजार से अधिक लोगों ने लाइक किया है।

Viral Video: आशिक का खतरनाक ड्रामा, लव मैरिज की जिद में चढ़ गया हाई टेंशन टावर, राजस्थान से वायरल हुआ वीडियो

वीडियो पर लोग अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। वीडियो को देखने के बाद लोग अपनी हंसी नहीं रोक पाए रहे हैं। कई लोगों ने हंसने की इमोजी पोस्ट की है। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें