फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्या है ब्रह्मांड का सबसे रहस्यमयी कण न्यूट्रिनो? जिसकी खोज करने वाले वैज्ञानिक को मिला फिजिक्स का नोबेल

Tue, 06 Oct 2026 05:22 PM IST
धर्मेंद्र कुमार सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

ब्रह्मांड के सबसे रहस्यमयी कण न्यूट्रिनो की खोज करने वाले अमेरिकी वैज्ञानिक फ्रांसिस हाल्जन को 2026 का भौतिकी नोबेल पुरस्कार दिया गया है। आइए जानते हैं कि आखिर न्यूट्रिनो क्या है? 
विज्ञापन
क्या है ब्रह्मांड का सबसे रहस्यमयी कण न्यूट्रिनो? - फोटो : AI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिकी वैज्ञानिक फ्रांसिस हाल्जन को 2026 का भौतिकी नोबेल पुरस्कार दिया गया है। उन्हें यह पुरस्कार ब्रह्मांड का सबसे रहस्यमयी कण न्यूट्रिनो की खोज के लिए दिया गया है। उन्होंने बेहद ताकतवर न्यूट्रिनो को पकड़ने और उनके बारे में पता लगाने में अहम योगदान दिय है। उन्होंने दक्षिणी ध्रुव की बर्फ में न्यूट्रिनो पकड़ने वाली आइसक्यूब ऑब्जर्वेटरी बनाने का सुक्षाव दिया था, क्योंकि वो समझ गए थे कि दक्षिण ध्रुव की बर्फ का इस्तेमाल न्यूट्रिनो नाम के कणों को ट्रैक करने के लिए किया जा सकता है। 

विज्ञापन


फ्रांसिस हाल्जन के दृष्टिकोण और वैज्ञानिक नेतृत्व की वजह से आइसक्यूब ऑब्जर्वेटरी को संभव बनाया जा सका। यह एक घन किलोमीटर बर्फ में लगे प्रकाश सेंसरों का विशाल नेटवर्क है। इससे वैज्ञानिक दूर ब्रह्मांड की अत्यंत ऊर्जावान प्रक्रियाओं से आने वाले न्यूट्रिनो को पकड़ते हैं। वैज्ञानिकों को लंबे समय से पता है कि ब्रह्मांड में प्राकृतिक कण मौजूद हैं।

फ्रांसिस हाल्जन ने वर्ष 1988 में दक्षिण ध्रुव पर न्यूट्रिनो पकड़ने का पहली बार अपना दृष्टिकोण सामने रखा था। कोई न्यूट्रिनो परमाणु नाभिक से टकराता है तो प्रकाश की चमक पैदा होती है। इससे साफ ग्लेशियर बर्फ में लगे सेंसर ट्रैक कर सकते हैं।
विज्ञापन


वायरल वीडियो: बुजुर्ग ने रोबोट के साथ किया ऐसा डांस, मूव्स की नकल करता रहा, वीडियो देख मुस्कुराने लगे लोग

आखिर क्या है न्यूट्रिनो?

न्यूट्रिनो ब्रह्मांड के सबसे रहस्यमयी और सूक्ष्म मूलभूत कणों में से एक है। यह धरती की प्रयोगशालाओं में हासिल की जा वाली ऊर्जा से लाख गुना ज्यादा ऊर्जा वाले कणों को बाहर फेंकते हैं, जिनके स्रोतों के बारे में बहुत सी चीजें रहस्यमयी हैं। यह क्या हैं, कहां हैं और उनके अंदर मुख्य प्रक्रियाएं क्या चलती हैं? अभी इन सवालों का जवाब नहीं मिला है। उच्च ऊर्जा वाले न्यूट्रिनो इन्हीं वातावरणों में अन्य कणों के साथ बनते हैं। हालांकि, अन्य कणों के उलट न्यूट्रिनो दिशा बदले बिना और ऊर्जा खोए बिना हम तक पहुंच जाते हैं। इसलिए इनसे ऐसी जानकारी मिल सकती है, जो किसी और तरीके से नहीं मिलती है। 

Trending Videos
विज्ञापन

न्यूट्रिनो की खोज करने वाले वैज्ञानिक फ्रांसिस हाल्जन - फोटो : एक्स/The Nobel Prize
न्यूट्रिनो को ब्रह्मांड का सबसे रहस्यमयी कण माना जाता है। न्यूट्रिनो पदार्थ से बेहद कम प्रतिक्रिया करते हैं और आसानी से गुजर जाते हैं। इसलिए इसे पकड़ना और इनका अध्ययन करना बेहद मुश्किल है। न्यूट्रिनो मुख्य रूप से तीन प्रकार के होते हैं, इलेक्ट्रॉन न्यूट्रिनो, म्यूऑन न्यूट्रिनो और टाऊ न्यूट्रिनो। इनसे संबंधित एंटीपार्टिकल भी होते हैं। वैज्ञानिकों का कहना है कि न्यूट्रिनो एक प्रकार से लेप्टॉन है और यह मानक मॉडलका हिस्सा है।

टीटीई के हाथ में टैब देखते ही मचल गया नन्हा पैसेंजर, फिर जो हुआ वो देखकर नहीं रोक पाएंगे हंसी

वैज्ञानिकों के मुताबिक, न्यूट्रिनो का प्राकृतिक रूप से कई स्रोतों से जन्म होता है। सूर्य के भीतर होने वाली परमाणु संलयन (न्यूक्लियर फ्यूजन) प्रक्रियाओं, सुपरनोवा विस्फोटों और रेडियोधर्मी क्षय के दौरान बड़ी संख्या में न्यूट्रिनो पैदा होते हैं। धरती के वायुमंडल में कॉस्मिक किरणों से टकराने से भी न्यूट्रिनो पैदा होते हैं। इसके साथ ही परमाणु रिएक्टर और कण त्वरक भी न्यूट्रिनो के कृत्रिम स्रोत हैं।



न्यूट्रिनो की एक खासियत यह भी है कि वे न्यूट्रिनो दोलन कर सकते हैं, जिसका मतलब है कि यात्रा करते समय एक प्रकार का न्यूट्रिनो दूसरे प्रकार में बदल सकता है। इस खोज से यह प्रमाणित हुआ कि न्यूट्रिनो का द्रव्यमान शून्य नहीं है। ताकाकी काजिता और आर्थर बी. मैकडोनाल्ड को 2015 में न्यूट्रिनो दोलन की खोज के लिए भौतिकी का नोबेल पुरस्कार दिया गया।

22 सेकेंड का खौफनाक वीडियो वायरल, पहाड़ी सड़क पर दौड़ रही थी कार, अगले ही पल 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरी

हर सेकेंड अरबों न्यूट्रिनो हमारे शरीर और पृथ्वी से होकर गुजरते हैं, लेकिन ज्यादातर बिना किसी टकराव निकल जाते हैं। वैज्ञानिक न्यूट्रिनो का अध्ययन करके सूर्य, सुपरनोवा और ब्रह्मांड की मौलिक प्रक्रियाओं को समझने की कोशिश में लगे हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें