इस बात से तो आप वाकिफ ही होंगे कि औरतें और लड़कियां हील्य पहनने की कितनी शौकीन होती हैं।
लेकिन क्या आपको इस बात की कोई खबर है कि कुछ बदकिस्मत औरतें ऐसी भी होती हैं कि जो चाहते हुए भी हील्स नहीं पहन नहीं पाती हैं?
डेली मेल के मुताबिक ऐसी कई औरतें हैं जो हील्स केवल इसलिए नहीं पहन पाती हैं क्योंकि हील्स की बनावट परफेक्ट टोज यानी के पैर की उंगलियों के परफेक्ट होने जैसी बनाई जाती हैं।
लेकिन ऐसी कई औरतें हैं जिनके पैर के अंगूठे से बड़ी उनकी उंगलियां होती हैं और इस वजह से वो हील्स नहीं पहन पाती हैं।
ये है सिंड्रेला सर्जरी
आपको बताएं कि बदलते वक्त के साथ औरतों का हील्स न पहन पाना भी एक बड़ी प्रॉब्लम के तौर पर उभरा और कास्मेटिक सर्जरी ने उसका भी उपाय निकाल ही डाला।
अब, डॉक्टर ऐसे ऑपरेशन कर रहें हैं जिनमें पैरों की उंगलियों को अंगूठे से छोटा बनाने और उसे हील्स के लिए फिट बना रहें हैं।
ऐसा वो टोज को काटकर या सिलकर छोटा- बड़ा कर रहें हैं। यही नहीं ऑपरेशन के दौरान वो औरतों के पैरों की उन हड्डियों को भी हटा रहें हैं जो बढ़े होने के कारण हील्स पहनने में रोड़ा पैदा करती हैं।
चल गया ट्रेंड
ब्लैकपूल, मेनचेस्टर और न जाने कहां-कहां से औरतें इस ऑपरेशन का सहारा अपने पैरों को पिक्चर परफेक्ट बनाने और हील्स फिट के लिए बना रही हैं।
लेकिन हैरत की बात ये है कि जहां एक तरफ औरतें बहुत दर्द सहकर भी अपने स्टाइल के लिए पैरों की उंगलियों को कटवा और सिलवा रहीं हैं वहीं दूसरी तरफ वो इस बात को भी अच्छे से जानती हैं कि इसके आगे चलकर कॉम्पलिकेशन्स बहुत हो सकते हैं।
डॉक्टरों की मानें तो औरतें हील्स पहनने की इतनी दीवानी होती हैं कि वो हाई रिस्क ऑपरेशन में भारी फीस तो डालती ही डातली हैं साथ ही साथ कई ऑपरेशन के बाद कभी न चल सकने के भी फैक्ट को अच्छे से बूझती हैं।
लेकिन फिर भी वो ऐसा कराकर खूब खुश हैं और रिस्क लेते रहने को तैयार हैं।
चोर की इस लत को जानकर हैरान हो जाएंगे आप!