हमारे समाज में शादी को जीवन का अहम हिस्सा माना जाता है। जहां भारत में धारा 377, 497 को लेकर चर्चाओं का दौर गर्म है। तो वहीं आज हम आपको बता रहे हैं दुनिया की ऐसी जगह जहां लोग बिना शादी किए ही अपने साथी के साथ पूरा जीवन बिताते हैं। अपने पड़ोसी दक्षिण-पश्चिम चीन में मूसो जाति के लोगों का साथी चुनने का तरीका समाज में बिलकुल ही अलग है, यहां के लोग शादी नहीं बल्कि 'वॉकिंग मैरिज' करते हैं।
सोशल मीडिया के युग में आजकल कुछ लोग लिव-इन रिलेशनशिप को काफी प्राथमिकता देते हैं। लेकिन अभी भी समाज का एक बड़ा हिस्सा इसे स्वीकार नहीं करता। इन सब से परे दुनिया के एक कोने में ऐसी जगह भी है जहां लोग बिना शादी किए ही साथी के साथ जीवन बिताते हैं।