फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक चलाते कुत्ते का वीडियो वायरल, लोग बोले- भविष्य में शायद कुत्ते ही कैब ड्राइवर बनेंगे

Mon, 28 Oct 2019 03:09 PM IST
सोनू शर्मा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
बाइक चलाता कुत्ता - फोटो : Twitter
विज्ञापन

क्या आपने कभी किसी कुत्ते को बाइक चलाते देखा है? नहीं ना, लेकिन सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक कुत्ता बाइक चलाते दिख रहा है। इस वीडियो को क्लारा जोबर्ग ने 26 अक्तूबर को अपने ट्विटर पर शेयर किया था, जिसे अब तक 23 हजार से ज्यादा लोग देख चुके हैं।  

विज्ञापन
Trending Videos

इस वीडियो को एक कार चालक ने अपने मोबाइल से शूट किया है। शुरुआत में तो उसे भी लग रहा था कि बाइक को एक आदमी चला रहा है, लेकिन जैसे ही वो पास पहुंचा, उसने देखा कि बाइक को एक कुत्ता चला रहा है। यह वाकई हैरान करने वाला था। 
विज्ञापन

यह वीडियो देखने के बाद लोगों ने तरह-तरह के कमेंट भी किए हैं। एक यूजर ने लिखा है, 'भविष्य में शायद कुत्ते ही कैब ड्राइवर बनेंगे।' एक अन्य यूजर ने लिखा है, 'कुत्ते ने हेलमेट नहीं पहन रखा है।' 



और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें