फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान की लग्जरी ट्रेन में शख्स ने की यात्रा, सफर के बाद खोली पाकिस्तानी रेलवे की पोल, वीडियो हुआ वायरल

Thu, 15 Oct 2026 02:35 PM IST
धर्मेंद्र कुमार सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

एक भारतीय शख्स ने पाकिस्तान की लग्जरी ग्रीन लाइन ट्रेन में यात्रा की है। इसके बाद उसने पाकिस्तानी रेलवे की पोल खोली है। अब इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 
विज्ञापन
पाकिस्तान की लग्जरी ट्रेन में शख्स ने की यात्रा, सफर के बाद खोली पाकिस्तानी रेलवे की पोल - फोटो : youtube
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हर किसी का विदेश घूमने का सपना होता है। विदेशों में घूमने जाने के बाद लोग वहां की ट्रेनों और अन्य सुविधाओं का अनुभव शेयर करते हैं। अब इन दिनों एक शख्स पाकिस्तानी यात्रा का अनुभव और वहां की ट्रेन का वीडियो शेयर किया है। इस यात्रा के दौरान उन्होंने कुछ परिशानियों का सामना किया है, जिनसे उन्हें निराशा हुई।

विज्ञापन


शख्स ने यात्रा का वीडियो एक यूट्यूब चैनल पर शेयर किया है। इस वीडियो का टाइटल Luxury Train of Pakistan PK (Multan to Lahore) रखा गया है। वायरल वीडियो को लाखों लोग देख चुके हैं। शख्स पाकिस्तान की ग्रीन लाइन ट्रेन में सफर करना चाहता था। यह ट्रेन पड़ोसी देश की प्रमुख और आधुनिक ट्रेनों में शामिल है। शख्स का कहना है कि उसने टिकट बुक करने के लिए ऑनलाइन कोशिश की, लेकिन भुगतान को लेकर उन्हें परेशानी हुई। इसके बाद उन्हें मुल्तान कैंट स्टेशन के रिजर्वेशन काउंटर से टिकट लेनी पड़ी। 

यात्रा के दौरान उन्होंने ट्रेन के अंदर की सुविधाओं को भी दिखाया। उनका कहना है कि सीटों के पीछे एलसीडी स्क्रीन लगी थीं। इनमें चीनी भाषा का विकल्प भी दिया गया था। उसने सीटों को घुमाने की सुविधा के बारे में बताया है। इस यात्रा की एक खास बात खाने की व्यवस्था थी। उसने बताया कि टिकट के किराए में भोजन शामिल था। इसमें  बिरयानी, चिकन, नान और मिठाई जैसी चीजें शामिल थीं। शाकाहारी यात्रियों के लिए दाल का विकल्प उपलब्ध था।
विज्ञापन


बिल्ली के बच्चे जैसी दिखता है ये मखमली कीड़ा, छूते ही उठेगा ऐसा दर्द कि याद आ जाएगी नानी




टाइगर देखने गया था शख्स, अचानक बाड़े में जा गिरा, फिर बाघ ने जो किया वो दिल दहला देगा

वीडियो में शख्स टिकट की कीमत 2,950 पाकिस्तानी रुपये बताई है, जो उसके मुताबिक भारतीय मुद्रा में करीब 850 रुपये है। उसने यात्रा के दौरान ट्रेन की देरी के बारे में भी बताया है। ट्रेन निर्धारित समय से करीब डेढ़ घंटे लेट पहुंची और रास्ते में पानी भरने के लिए ट्रेन को काफी देर तक रोका गया। शख्स का ट्रेन के समय को लेकर अनुभव अच्छा नहीं रहा है। 

पानी में तैर रही थी छोटी बत्तख, अचानक नीचे से आई शिकारी मछली और फिर जो हुआ...

शख्स ने की भारतीय रेलवे से तुलना

शख्स ने पाकिस्तानी ट्रेन के अनुभव की तुलना भारतीय रेलवे से की है। उनका कहना है कि भारतीय रेलवे के सामने यह ट्रेन उतनी खास नहीं लगी। यह शख्स की निजी राय है, जो उसने अपने अनुभव के आधार पर बताया है। उसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें