फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: फोन की लत छुड़ाने के लिए स्कूल ने चली अनोखी तरकीब, नजारा देख बच्चे रह गए हैरान

Thu, 24 Sep 2026 01:14 PM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

वायरल वीडियो: सोशल मीडिया पर उत्तराखंड के खटीमा स्थित बिरिया गांव के एक पब्लिक स्कूल का वीडियो सामने आया है। जिसमें स्कूल के शिक्षक बच्चों की बढ़ती मोबाइल आदत को कम करने के लिए एक अनोखा और मजेदार तरीका अपनाते नजर आ रहे हैं। 
विज्ञापन
मोबाइल की लत के खिलाफ अभियान - फोटो : @adarsh_india_montessori_school
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बच्चों की मोबाइल आदत छुड़ाने का अनोखा तरीका:  आज के समय में अधिकांश माता-पिता अपने बच्चों की मोबाइल फोन इस्तेमाल करने की बढ़ती आदत से परेशान हैं। बच्चे मोबाइल पर अधिक समय बिताते हैं, जिससे उनकी पढ़ाई, स्वास्थ्य, नींद और सामाजिक गतिविधियों पर असर पड़ सकता है। हाल ही में सोशल मीडिया पर उत्तराखंड के खटीमा स्थित बिरिया गांव के एक पब्लिक स्कूल का वीडियो सामने आया है। जिसमें स्कूल के शिक्षक बच्चों की बढ़ती मोबाइल आदत को कम करने के लिए एक अनोखा और मजेदार तरीका अपनाते नजर आ रहे हैं। 

विज्ञापन

 



सोशल मीडिया वायरल वीडियो
वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं, मोबाइल फोन के ज्यादा इस्तेमाल से होने वाले कथित नुकसान के बारे में समझाने के लिए एक खास एंटी-मोबाइल एक्टिविटी कराई गई। जिसमें बच्चों को अलग-अलग भूमिकाएं दी गई थीं। कुछ बच्चे डॉक्टर बने तो कुछ मरीजों का किरदार निभाते नजर आए। आंखों की परेशानी से लेकर आंखों की रोशनी जाने तक के दृश्य इस एक्टिविटी में दिखाए गए। बच्चों ने इसे इतने गंभीर और डरावने अंदाज में पेश किया कि देखने वाले दूसरे बच्चे भी सहमते नजर आए। 



देखें वीडियो 

विज्ञापन

बच्चों के पास मनोरंजन के कम विकल्प

स्कूल प्रबंधन के अनुसार, गांव में बच्चों के लिए अतिरिक्त गतिविधियों और मनोरंजन के विकल्प काफी सीमित हैं। आसपास ऐसा कोई बड़ा केंद्र भी नहीं है, जहां बच्चे आसानी से जाकर खेलकूद या दूसरी गतिविधियों में हिस्सा ले सकें। वहीं, जंगल के करीब होने के कारण अभिभावक बच्चों को अकेले बाहर भेजने में भी सावधानी बरतते हैं। ऐसे माहौल में मोबाइल फोन बच्चों के खाली समय का अहम हिस्सा बन गया है। स्कूल प्रबंधन का कहना है कि इसी बढ़ती आदत को देखते हुए कार्यक्रम के जरिए बच्चों और उनके अभिभावकों को मोबाइल के संतुलित इस्तेमाल के प्रति जागरूक करने की कोशिश की गई।

 

 


वायरल वीडियो पर लोगों की प्रतिक्रियाएं 

बच्चों की मोबाइल लत छुड़ाने की अनोखी पहल के इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। जिसे अबतक हजारों सो ज्यादा लोगों ने देखा और लाइक भी किया है। शिक्षकों का ये स्मार्ट आइडिया देखकर इंटरनेट यूजर्स प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा- बच्चे इस कदम के बगैर मानते नहीं। दूसरे यूजर ने लिखा- दुख हो रहा है लेकिन इसके अलावा कोई और चारा नहीं था।



कन्यादान के समय पिता ने कही दिल छू लेने वाली बात, विदाई का वीडियो हुआ वायरल


अभिभावकों की शिकायत पर स्कूल ने उठाया ये कदम

बताया जा रहा है कि गांव में बच्चों के बढ़ते मोबाइल इस्तेमाल को लेकर कई माता-पिता चिंतित थे। स्थानीय सामाजिक कार्यकर्ताओं के अनुसार, ग्रामीणों ने इस समस्या को लेकर स्कूल की प्रधानाचार्य से चर्चा की। इसके बाद स्कूल की ओर से बच्चों को मोबाइल के अत्यधिक इस्तेमाल से होने वाली परेशानियों के बारे में जागरूक करने के लिए एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसका उद्देश्य बच्चों को केवल डराना नहीं, बल्कि उन्हें यह समझाना था कि जरूरत से ज्यादा मोबाइल इस्तेमाल से बचना क्यों जरूरी है। 



चीन: रूबिक क्यूब सॉल्व करने में दिखी गजब की रफ्तार, 6 साल की बच्ची ने रचा रिकॉर्ड, वायरल हुआ वीडियो 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें