सोशल मीडिया वायरल वीडियो
वीडियो में थियेटर के बाहर लोगों की अच्छी खासी भीड़ नजर आ रही है। कई लोगों के हाथों में हनुमान चालीसा, लड्डू और पानी की बोतलें दिखाई दे रही हैं। बता दें कि, उत्तर प्रदेश के गोरखपुर के एक मॉल में थियेटर के बाहर राम भक्तों का अनोखा सेवा भाव देखने को मिला। फिल्म देखकर बाहर निकल रहे दर्शकों को भक्तों ने प्रसाद के रूप में लड्डू और हनुमान चालीसा भेंट की। इसके साथ ही लोगों को पानी की बोतलें भी दी गईं।
बताया जा रहा है कि कई लोगों ने इसके बदले पैसे देने की कोशिश की, लेकिन भक्तों ने पैसे लेने से साफ इनकार कर दिया। उनका कहना था कि यह सेवा श्रद्धा और भक्ति के भाव से की जा रही है। फिल्म देखने के बाद दर्शकों को इस तरह प्रसाद और पानी बांटने का यह नजारा लोगों का ध्यान खींच रहा है।
वीडियो पर लोगों के रिएक्शन
थियेटर के बाहर से वायरल हो रहे इस अनोखे नजारे के वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है। जिसे अबतक 24 लाख से ज्यादा व्यूज और हजारों लाइक मिल चुके हैं। वीडियो सामने आने के बाद लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। ऐसे में एक शख्स ने लिखा- जब थियेटर मंदिर बन जाए। दूसरे शख्स ने लिखा- ये बस एक फिल्म ही नहीं बल्कि एक सीख है, इंसान को अच्छे कदम उठाने के लिए और समाज में फैले फूहड़ वाली फिल्मों के वायरस को खत्म करने के लिए है।
फिल्म प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर ने जताया आभार
वहीं हनुमान अंश को मिल रहे प्यार को देखकर फिल्म की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर ने भी इस वीडियो पर लोगों का शुक्रिया अदा किया है। नागर लिखती है कि, महाराज जी के सरल संदेश पर विश्वास करने के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद। सबसे प्रेम करें, सबको भोजन कराएं और सबकी सेवा करें।
हनुमान भक्त नीम करौली बाबा
नीम करौली बाबा को हनुमान जी का परम भक्त माना जाता है। वह एक आध्यात्मिक गुरु भी थे, जिनके अनुयायी आज भी उन्हें श्रद्धा से याद करते हैं। उत्तराखंड के नैनीताल जिले में भवाली के पास स्थित कैंची धाम को उनका प्रमुख धाम माना जाता है, जहां देश-विदेश से श्रद्धालु पहुंचते हैं।
एक पैर से स्कूल का सफर, डीएम से की ट्राईसाइकिल की गुहार, दिव्यांग बच्ची के हौसले को मिला प्रशासन का सहारा
वायरल वीडियो: बेजुबानों के लिए दिखा खास प्यार, कुत्तों के लिए अलग से कुल्फी बनाता ये शख्स