खानपान की आदतों के अलावा, ब्लू जोन में रहने वालों के सामाजिक जीवन की भी अहमियत है। इन सभी क्षेत्रों के लोग ऐसे समुदायों में रहते हैं, जिनके बीच आपसी संबंध बेहद मजबूत हैं और रिसर्च से ये बात साबित हो चुकी है कि मजबूत सामाजिक संबंध हमारा तनाव कम करते हैं। दोस्ती या अन्य सामाजिक रिश्ते हमारी मानसिक और शारीरिक गतिविधियों के लिए अच्छे माने जाते हैं। अच्छे संबंध हमारे स्वास्थ्य को उसी तरह प्रभावित करते हैं, जैसे खान-पान और वर्जिश।
सौ साल से ज्यादा उम्र तक जीने के लिए धार्मिक आस्था भी अहम रोल निभाती है क्योंकि ब्लू जोन के लोग धार्मिक आस्था वाले होते हैं। जैसे कि कैलिफोर्निया के लोमा लिंडा के रहने वाले सेवेंथ डे एडवेंटिस्ट चर्च के अनुयायी हैं। वहीं, कोस्टारिका के निकोया और इटली के सार्डीनिया के रहने वाले कैथोलिक ईसाई हैं, तो ग्रीस के इकारिया द्वीप के रहने वाले ग्रीक ऑर्थोडॉक्स चर्च में विश्वास रखते हैं।
एक दिन में 35 किलो खाना खाता था यह बादशाह, रोज लेता था जहर का भी स्वाद!
डैन ब्यूटेनर ने अपनी किताब में लिखा था कि उन्होंने ब्लू जोन में करीब ढाई सौ लोगों से बात की। ये सभी लोग किसी न किसी आध्यात्मिक समुदाय का हिस्सा थे। धार्मिक आस्था हमारे जीवन में बहुत अहम भूमिका निभा सकती है। अगर आप परेशान हैं, तो आप धर्म की शरण ले सकते हैं। इससे आपकी उम्र पांच वर्ष तक बढ़ सकती है।
तो, हो जाए एक प्याली?
इन मोटी बातों के सिवा दुनिया के छह ब्लू जोन या अधिक औसत आयु वाले इलाकों की अपनी-अपनी खास खूबियां हैं। जैसे कि ग्रीस के इकारिया द्वीप के लोग दिन में कई बार चाय या कॉफी पीते हैं। जानकार कहते हैं कि दिन में इन गर्म पेय पदार्थों के कुछ प्याले दिल की बीमारियों से दूर रखते हैं, क्योंकि इनमें कई छोटे-छोटे पोषक तत्व जैसे कि मैग्नीशियम, पोटैशियम, नियासिन और विटामिन ई पाए जाते हैं।
इन पेय पदार्थों की मदद से टाइप-2 डायबिटीज से भी बचा जा सकता है। इससे आपकी खाना पचाने की क्षमता बेहतर होती है। अगर इसमें कम कैलोरी वाला खाना, फलों और सब्जियों की खुराक को जोड़ दें, तो एक आदर्श खान-पान का चार्ट तैयार दिखता है।
जापान के ओकिनावा द्वीप के लोग शकरकंद और कड़वा तरबूज बहुत खाते हैं। शकरकंद में विटामिन ए, सी और ई प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं। इसमें मिलने वाला पोटैशियम ब्लड प्रेशर कम करता है। शकरकंद में फाइबर बहुत होते हैं, जो हमारा पेट साफ रखते हैं। इसी तरह कड़वा तरबूज जो ब्लैक टी जैसा लगता है, जो ओकिनावा के लोगों को डायबिटीज जैसी बीमारियों से बचाता है।
शानदार नजारों वाले इलाके
दुनिया के जिन ब्लू जोन का हमने जिक्र किया, वो बेहद खूबसूरत मंजर वाले हैं। जैसे कि इटली का सार्डीनिया। ये पहाड़ी इलाका बेहद खूबसूरत है। यहां खेती करने वालों को अक्सर पहाड़ियों पर चढ़ना उतरना पड़ता है। इससे उनकी वर्जिश भी हो जाती है। वहीं, ग्रीस के इकारिया में हल्की रेडियोएक्टिविटी के लक्षण मिले हैं। वैज्ञानिक कहते हैं कि ये रेडियोएक्टिव तत्व इस द्वीप के झरनों में मिलते हैं। इकारिया के रहने वाले इन झरनों को अमरता के झरने कहते हैं। इसी तरह कैलिफोर्निया का लोमा लिंडा भी हल्के रेडिएशन के लिए जाना जाता है। हालांकि इसके फायदे अभी पूरी तरह से स्पष्ट नहीं हैं।
इस वीरान गांव में है भारत की आखिरी सड़क, रहस्यों से भरी है ये जगह
संयम का सिद्धांत
कुल मिलाकर कहें, तो ब्लू जोन में रहने वालों की लंबी उम्र का राज कोई एक नहीं है बल्कि इसके कई कारण हैं। फलों और सब्जियों से भरपूर मगर कम खाना, नियमित रूप से वर्जिश करना, कॉफी-पीना और अपने मुश्किल दौर में आध्यात्म की शरण लेना, ये वो कारण हैं, जो ब्लू जोन में रहने वालों की उम्र बढ़ाते हैं। आप भी इन नुस्खों को अपनी जिंदगी में अमल में ला सकते हैं।