आमतौर पर जहां लोगों को 400-500 रुपये किलो मिलने वाले फल ही महंगे लगने लगते हैं, वही जरा सोचिए कि अगर कोई फल लाखों रुपये किलो या 10-20 लाख रुपये जोड़ा मिले तो आप क्या करेंगे। जी हां, दुनिया में ऐसे कई फल हैं, जिनकी कीमत सुनकर ही होश उड़ जाते हैं, उन्हें खरीदना तो दूर की बात है। आज हम आपको दुनिया के ऐसे ही कुछ महंगे फलों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें खरीदने के बारे में कोई आम आदमी तो सपने में भी नहीं सोच सकता।