फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: राधे-राधे के जयकारे सुनकर खड़े होकर ताली बजाने लगा कुत्ता, फिर आगे जो हुआ लोगों को कर दिया हैरान

Thu, 09 Oct 2025 04:54 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Viral Video: ज्यादातर लोग मंदिर जाते हैं और भजन कीर्तन में शामिल होते हैं। जब मंदिर में भजन बजते हैं, तो लोग अपने आप ही झूमने लगते हैं। भगवान की लीला इतनी अपरंपार है कि इंसान तो छोड़िए, जानवर भी भक्ति भाव को पहचानने लगते हैं।
विज्ञापन
राधे-राधे के जयकारे सुनकर खड़े होकर ताली बजाने लगा कुत्ता - फोटो : Instagram
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Viral Video: ज्यादातर लोग मंदिर जाते हैं और भजन कीर्तन में शामिल होते हैं। जब मंदिर में भजन बजते हैं, तो लोग अपने आप ही झूमने लगते हैं। भगवान की लीला इतनी अपरंपार है कि इंसान तो छोड़िए, जानवर भी भक्ति भाव को पहचानने लगते हैं।
विज्ञापन


जानवर भी लोगों को ताली बजाते और भक्ति में झूमता देख समझ जाते हैं कि लोग भगवान के आगे माथा टेकने और पूजा-पाठ करने आए हैं। लेकिन जरा सोचिए, अगर ये जानवर भी भगवान के जयकारे पर ताली बजाकर नमन करते दिखें, क्या ही नजारा होगा। 

सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही प्यारा और दिल छू लेने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें एक कुत्ता राधा रानी के रंग में रंगता दिख रहा है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो एक पार्क का है। यहां एक कुत्ता टहल रहा होता है।
विज्ञापन


लेकिन वहां मौजूद लोग जब राधा रानी का जप करने लगते हैं, तो वह भी खुद को रोक नहीं पाता और हाथ ऊपर कर ताली बजाकर राधे-राधे करने लगता है। वीडियो में कुछ महिलाएं उसे हाथ जोड़कर ‘राधे-राधे’ करने को कहती हैं।

 


Viral Video: गार्डन में खेल रहा था मासूम, तभी बच्चे का शिकार करने छलांग लगा कर आया तेंदुआ, बिल्ली ने बचाई जान

इसके बाद तुरंत कुत्ता तुरंत दो पैरों पर खड़ा हो जाता है और हाथ जोड़कर बार-बार ताली बजाता है, जैसे वह भी राधारानी के जयकारे लगा रहा हो। यह देखकर लोग काफी खुश होते हैं और उसका वीडियो बना लेते हैं। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर @evyaanb नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जो तेजी से वायरल हो रहा है।

Viral Video: बीच सड़क पर फोन चलाने में बिजी था शख्स, तभी आई तेज रफ्तार कार और तुरंत करा दिए यमराज के दर्शन

वीडियो को अभी तक 11 करोड़ से ज्यादा लोग देख चुके हैं। लेकिन आपको बता दें कि वीडिये बीते साल का है और एक बार फिर तेजी से वायरल हो रहा है। इसने लोगों को हैरान कर दिया है। एक शख्स ने लिखा है- राधा रानी की भक्ति में तो जानवर भी लीन हैं। एक शख्स ने बताया है कि यह कुत्ता हरिहर मंदिर के बाहर रहता था, जो जयपुर में है। हालांकि अभी यह जीवित नहीं है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें