खगोलीय घटनाओं में दिलचस्पी रखने वाले वालों के लिए आने वाला साल बेहद खास है। दो अगस्त 2027 को सदी की सबसे अनोखी खगोलीय घटना देखने को मिलेगी। इस दिन करीब 6 मिनट तक सूरज आसमान में नहीं दिखेगा। दरअसल, दो अगस्त 2027 को पूर्ण सूर्य ग्रहण लगने वाला, जिसकी अवधि करीब 6 मिनट 23 सेकेंड तक है। यह 1991 के बाद जमीन से नजर आने वाला सबसे लंबा पूर्ण सूर्य ग्रहण होगा और 2114 तक पृथ्वी पर इससे लंबा सूर्य ग्रहण कहीं नहीं नजर आएगा।
कहां-कहां देखा जा सकता है सूर्य ग्रहण?
एक रिपोर्ट के मुताबिक, दो अगस्त 2027 को स्पेन, उत्तरी अफ्रीका और मध्य पूर्व के कुछ इलाकों में सदी का सबसे लंबा सूर्य ग्रहण नजर देखा जा सकता है। इस दौरान 6 मिनट 23 सेकेंड तक सूर्य को चंद्रमा पूरी तरह ढक लेगा। वैज्ञानिकों का कहना है कि इस तरह का सूर्य ग्रहण अब 88 वर्षों के (साल 2114) बाद ही फिर देखा जा सकता है। इतनी देर तक का सूर्य ग्रहण इससे पहले नहीं लगेगा।