पाकिस्तान के इस इलाके में रहने वाले लोगों का जीवन है रहस्य, इतने साल तक रहते हैं जिंदा
- फोटो : Adobe Stock
Secret of Hunza Valley: पाकिस्तान में एक ऐसी जगह जहां की महिलाओं दुनियाभर में अपनी खुबसूरती के लिए जाना जाती हैं। पूरी दुनिया में पाकिस्तान की हुनजा वैली की महिलाओं को खूबसूरती और लंबे जीवन की चर्चा होती है। उनकी खुबसूरती और लंबी उम्र के पीछे कई रहस्य है। हुनजा घाटी पाकिस्तान के गिलगित-बाल्टिस्तान में स्थित, जिसे धरती का स्वर्ग कहा जाता है। यह जगह अपनी वादियों और बर्फीली चोटियों के साथ-साथ यहां की महिलाओं की खुबसूरती और लंबी उम्र के लिए भी जानी जाती है।
इतनी जवान दिखने की क्या है वजह?
यहां की महिलाओं की चमकती त्वचा और तंदुरुस्ती हमेशा चर्चा में रहती है। इसके पीछे वहां का शुद्ध वातावरण, ताजा खान-पान, खुबानी जैसी हेल्दी डाइट और एक्टिव लाइफस्टाइल मानी जाती है। अच्छी लाइफस्टाइल के कारण हुंजा वैली की 60-70 साल की उम्र की महिलाएं भी 30-35 साल की लगती हैं। उनके चेहरे पर झुर्रियां नहीं दिखाई देती हैं। चमकती त्वचा और ऊर्जा से भरी जिंदगी देखकर हैरान हो जाते हैं।
खूबसूरती का राज
यहां की हवा और पानी बेहद साफ और प्रदूषण से मुक्त है। माना जाता है कि पहाड़ों और ग्लेशियर का शुद्ध पानी त्वचा और सेहत के लिए वरदान है। यहां की महिलाएं ताजा और ऑर्गेनिक खाना खाती हैं। महिलाएं ताजा फल (खुबानी, चेरी, सेब), सब्जियां और अनाज खाती हैं। खुबानी (Apricot) को उनकी खूबसूरती का राज कहा जाता है। यहां पर तेल, घी और मसालों का इस्तेमाल बेहद कम किया जाता है। उनके आहार में सब्जियां, जौ, बाजरा, दालें और खासकर खुबानी जरूरी भाग है। यहां की महिलाएं मीठा और पैकेट वाला खाना लगभग नहीं खातीं। खुबानी का तेल उनकी त्वचा को जवां बनाकर रखता है।
Viral Video: इंटरनेशनल फ्लाइट में गुटखा मसलते दिखा इंडियन पैसेंजर, वीडियो देख भड़के लोग, बोले- क्लास नहीं है
Viral News: कमर दर्द भगाने के लिए महिला ने निगल डाले 8 जिंदा मेंढक, बिगड़ी हालत, फिर जो हुआ उसने मचा दी सनसनी
Viral News: कामवाली बाई ने खरीदा 60 लाख का 3BHK फ्लैट, 4 लाख फर्नीचर पर भी किया खर्च, मालकिन के उड़े होश
क्या है लंबी उम्र का रहस्य?
हुनजा घाटी की महिलाएं हर दिन कड़ी मेहनत और शारीरिक गतिविधियां करती हैं। पहाड़ों पर उनको साफ हवा और प्राकृतिक पानी मिलता है, जिससे उनकी सेहत अच्छी रहती है। वह सुबह जल्दी उठती है और प्राकृतिक जीवन जीती हैं। इससे तनाव कम रहता है। कहा जाता है कि हुनजा घाटी के लोगों की उम्र 90 से 100 साल तक होती है। ज्यादा महिलाएं काफी साल जीती हैं। यहां की सामाजिक जिंदगी काफी शांत और संतुलित है। कई शोध भी कहते हैं कि हुनजा घाटी के लोग 100 साल तक जीते हैं और बुढ़ापे में भी जवान लगते हैं।