फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Video: घर की फ्रिज से आ रही थी डरावनी आवाजें, जब पीछे देखा तो निकला सबसे जहरीला सांप, उड़े सबके होश

Sat, 28 Jun 2025 09:51 AM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Viral Video: सांप के दिखते ही घरवालों ने तुरंत स्नेक कैचर को बुलाने का फैसला किया। सांप पकड़ने के एक्सपर्ट आदिल मिर्जा मौके पर पहुंचे और सांप को पकड़ने से पहले पूरी घटना का वीडियो बनाया। वीडियो में आदिल ने बताया कि कॉमन करैत भारत के सबसे जहरीले सांपों में से एक है।
विज्ञापन
फ्रिज के अंदर निकला सांप - फोटो : इंस्टाग्राम @adilmirzasnake
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सांप का नाम सुनते ही अधिकतर लोगों के रोंगटे खड़े हो जाते हैं, और अगर यह खतरनाक जीव आपके ही घर में नजर आ जाए तो डर और भी बढ़ जाता है। हाल ही में ऐसा ही एक चौंकाने वाला मामला सामने आया, जब एक परिवार के घर में अचानक अजीब-सी आवाजें सुनाई देने लगीं। आवाज कहां से आ रही है यह खोजने के लिए जैसे ही उन्होंने फ्रिज को खिसकाया, उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। वजह थी, फ्रिज के पीछे भारत का सबसे जहरीला सांप, कॉमन करैत, जो वहां आराम से बैठा था। तो आज की इस खबर में हम आपको एक ऐसे ही वीडियो के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे देख आपको जरूर हैरानी होगी। आइए विस्तार से जानते हैं।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
सांप के दिखते ही घरवालों ने तुरंत स्नेक कैचर को बुलाने का फैसला किया। सांप पकड़ने के एक्सपर्ट आदिल मिर्जा मौके पर पहुंचे और सांप को पकड़ने से पहले पूरी घटना का वीडियो बनाया। वीडियो में आदिल ने बताया कि कॉमन करैत भारत के सबसे जहरीले सांपों में से एक है। उन्होंने यह भी दिखाया कि कैसे यह सांप फ्रिज के पिछले हिस्से से लिपटकर बैठा हुआ था। आदिल ने लोगों को सावधानी बरतने की सलाह देते हुए कहा कि रात के समय रंगीन चादर बिछाने से बचना चाहिए, क्योंकि ऐसी चादरों पर सांप या कोई भी खतरनाक जीव आसानी से दिखते नहीं हैं। बाद में आदिल ने सांप को सुरक्षित पकड़कर जंगल में छोड़ दिया।




वीडियो पर लोगों ने किए ऐसे कमेंट्स
यह घटना सोशल मीडिया पर वायरल हो गई और वीडियो को अब तक 7 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। वीडियो देखने के बाद लोग तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। एक व्यक्ति ने पूछा कि ऐसे खतरनाक जीव-जंतुओं को घर में घुसने से रोकने का तरीका क्या है। वहीं, किसी ने बताया कि उसके घर में भी ऐसा ही जहरीला सांप घुस आया था, जिसे मारना पड़ा। कई यूजर्स ने यह भी लिखा कि ऐसे सांप बिना हलचल के घंटों चुपचाप बैठे रहते हैं और खतरा महसूस होते ही हमला कर सकते हैं।
विज्ञापन


लोगों ने दिए यह सुझाव
कई लोगों ने वीडियो पर कमेंट करते हुए घर को साफ-सुथरा रखने की सलाह दी है ताकि इस तरह के खतरनाक जीव घर में आने से बचें। साथ ही कुछ लोगों ने यह सुझाव भी दिया कि बाहर से लौटने के बाद तुरंत बिस्तर पर जाने से पहले चादर को अच्छे से झाड़ लेना चाहिए, ताकि कोई जीव छिपा हो तो नजर आ जाए और कोई दुर्घटना न हो।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें