फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saanp Ka Video: काले नाग को गले में डालकर रील बना रहा था सर्पमित्र, डसने से हुई मौत, खौफनाक वीडियो हुआ वायरल

Thu, 17 Jul 2025 07:43 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Saanp Ka Video:सर्पमित्र की मौत उसकी लापरवाही की वजह से हुई है। दरअसल, मध्य प्रदेश के गुना में एक सर्पमित्र की सांप को गले में डालकर रील बना रहा था। इसी दौरान उसे कोबरा ने काट लिया। अब उसकी रील जमकर वायरल हो रही है।
विज्ञापन
काले नाग को गले में डालकर रील बना रहा था सर्पमित्र, डसने से हुई मौत - फोटो : X
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Saanp Ka Video: बारिश के मौसम में बड़ी संख्या में सांप दिखाई देते हैं। इसकी वजह यह है कि बिल में पानी भर जाने के बाद वह जान बचाने के लिए बाहर आ जाते हैं। कभी-कभी छिपने के लिए जगह नहीं मिलने पर वह घरों में घुस जाते हैं। इस दौरान सांप के काटने से कई लोगों की मौत की खबरें सामने आती है। लेकिन अब एक मामला सामने आया है, जिसने लोगों को हैरान कर दिया है। दरअसल, एक सर्पमित्र की ही सांप कांटने से मौत हो गई है। आइए जानते हैं कि आखिर पूरा मामला क्या है?

विज्ञापन


दरअसल, सर्पमित्र की मौत उसकी लापरवाही की वजह से हुई है। दरअसल, मध्य प्रदेश के गुना में एक सर्पमित्र की सांप को गले में डालकर रील बना रहा था। इसी दौरान उसे कोबरा ने काट लिया। अब उसकी रील जमकर वायरल हो रही है। मरने वाले शख्स का नाम दीपक महावर है, जिसने हजारों जहरीले सांपों को बचाया था। घटना के दिन दीपक ने एक कोबरा सांप पकड़ा था जिसे वह श्रावण मास की शोभायात्रा में प्रदर्शनी के लिए रखना चाहता था।

दीपक ने जहरीले कोबरा को पने गले में डाल लिया और बेटे को स्कूल से लेते हुए एक रील बनाई। रास्ते में सांप ने अचानक दीपक को हाथ में काट लिया। वह अपने साथी की मदद से तुरंत राधोगढ़ के अस्पताल पहुंचा, लेकिन दूसरे जगह रेफर किया गया तो रास्ते में उनकी मौत हो गई। 
विज्ञापन




Viral: क्यों कोबरा से लड़ाई में जीत जाता है नेवला? कैसे जहर के हमले को कर देता है बेअसर, जानकर हो जाएंगे हैरान

एक  कॉलेज में दीपक महावर अस्थायी कर्मचारी थे और उन्होंने हजारों जहरीले सांपों को बचाया था। उनकी मौत के बाद बच्चे अनाथ हो गए, क्योंकि उनकी पत्नी की पहले ही मौत हो चुकी थी। अब इस पूरे हादसे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसे देखा जा सकता है कि दीपक गले में सांप डालकर कैमरे के सामने बोल रहे हैं। लोगों को वीडियो देखकर हैरानी जताई है। लोगों का कहना है कि कोई इतनी बड़ी लापरवाही कैसे कर सकता है। 

Viral Video: मुंह में पेट्रोल भरकर माचीस की तीली से लगाई आग, जैसे ही मारी फूक वैसे ही बदल गया झूले का सीन

वायरल वीडियो को सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर शेयर किया जा रहा है। इस घटन लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया है। सांप के साथ थोड़ी सी लापरवाही साबित हो सकती है। इसलिए कभी भी किसी को ऐसी लापरवाही नहीं करनी चाहिए। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें