फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहली बार दुनिया के सामने आया कोरोनावायरस का 'असली चेहरा', वैज्ञानिकों ने कैद की तस्वीरें

Sat, 07 Mar 2020 07:18 PM IST
सोनू शर्मा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
कोरोनावायरस का 'असली चेहरा' - फोटो : Shenzhen Third Hospital/WeChat
कोरोनावायरस अब दहशत का दूसरा नाम बन चुका है। चीन के वुहान शहर से फैला यह वायरस अब कई देशों में अपने पांव पसार चुका है। अकेले चीन में अब तक 3000 से भी ज्यादा लोगों की इस वायरस की वजह से मौत हो चुकी है, जबकि करीब एक लाख लोग संक्रमित हैं। यह वायरस भारत में भी पहुंच चुका है और कई लोगों को अपनी चपेट में ले चुका है। दुनियाभर के वैज्ञानिक इसपर शोध कर रहे हैं और इसका इलाज ढूंढने में लगे हुए हैं। इस बीच चीन के वैज्ञानिकों को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। उन्हें इस खतरनाक वायरस का 'असली चेहरा' मिल गया है। शेनझेन थर्ड हॉस्पिटल (अस्पताल) ने इसकी तस्वीरें भी जारी की हैं। 
विज्ञापन

2 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
शोधकर्ताओं ने अत्याधुनिक माइक्रोस्कोप तकनीक का इस्तेमाल करते हुए कोरोनावायरस की 'वास्तविक उपस्थिति' दिखाने वाली पहली तस्वीरों को कैमरे में कैद किया। डेली मेल के मुताबिक, तस्वीर लेने से पहले उन्होंने वायरस को निष्क्रिय कर दिया था। फिलहाल वायरस के नमूने को सुरक्षित रख लिया गया है। यह अब तक का सबसे प्रामाणिक परिणाम माना जा रहा है। 
विज्ञापन

3 of 7
रिसर्च में लगे वैज्ञानिक - फोटो : Shenzhen Third Hospital/WeChat
चूंकि अब तक कोरोनावायरस का इलाज नहीं मिल पाया है, लेकिन वैज्ञानिक इसका इलाज ढूंढने की लगातार कोशिश कर रहे हैं। माना जा रहा है कि कोरोनावायरस की ये तस्वीरें वैज्ञानिकों को इसका इलाज ढूंढने में कारगर साबित हो सकती हैं। 

4 of 7
प्रोफेसर लियू चुआंग - फोटो : Pear video
शोधकर्ताओं की टीम के सदस्य प्रोफेसर लियू चुआंग ने बताया कि 'वायरस की उपस्थिति जो हम देखते हैं, वह बिल्कुल वैसा ही है जैसा कि प्रकृति में होता है।' कोरोनावायरस ने इंसान के शरीर के जिस कोशिका पर हमला किया था, वैज्ञानिकों ने उसकी भी तस्वीरें कैद कर ली हैं। 
विज्ञापन

5 of 7
कोरोना वायरस (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : एएनआई
शेनझेन थर्ड हॉस्पिटल के सचिव लियू लेई का कहना है कि इस खोज से कोरोनावायरस के खिलाफ दवाईयों और टीकों के विकास में काफी मदद मिलेगी। साथ ही वायरस की तस्वीरों से उनके जीवन-चक्र को भी समझा जा सकता है। 
विज्ञापन

6 of 7
Coronavirus - फोटो : Amar Ujala
फिलहाल कोरोनावायरस से बचने के लिए सावधानी बरतने की जरूरत है। इसको लेकर सरकार ने भी कई तरह के सुझाए दिए हैं जिसके मुताबिक, जब कोई खांसे या छींके तो आपको उस व्यक्ति से छह फीट से अधिक दूरी बनाकर रखनी चाहिए, ताकि वायरस आप तक जीवित न पहुंच सके। किसी भी संभावित संक्रमित वस्तु को छूने के बाद हाथों को साबुन से धोएं। हाथ मिलाने से बचें और भीड़भाड़ वाले इलाकों में न जाएं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
नई दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल के बाहर एक दवा की दुकान पर कोरोनावायरस से बचाव के लिए मास्क पहने हुए लोग - फोटो : PTI
माना जा रहा है कि यह वायरस बीमार रोगी के खांसने, छींकने से स्वस्थ इंसान के शरीर में सांस व मुंह के रास्ते प्रवेश करता है। इसके लक्षण बेहद ही आम हैं, जैसे सर्दी-जुकाम, सिर में तेज दर्द, खांसी और कफ, गला खराब, बुखार, थकान और उल्टी महसूस होना, सांस लेने में तकलीफ होना इत्यादि। हालांकि अगर कोई व्यक्ति कोरोनावायरस से पीड़ित न हो तब भी उसमें ऐसे लक्षण दिख सकते हैं। यह मौसम बदलने के कारण होने वाला वायरल भी हो सकता है। इसलिए ज्यादा घबराने की जरूरत नहीं है और खासकर अफवाहों पर बिल्कुल भी ध्यान न दें। अगर किसी प्रकार की कोई दिक्कत महसूस हो तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें