फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: पहाड़ों में संगीत की ऐसी धुन बजाया लड़का, सुनते ही इकट्ठा हो गईं भेड़-बकरियां, जादुई पल हुआ वायरल

Sat, 14 Mar 2026 06:08 PM IST
Dharmendra Kumar Singh फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जो आपका दिल को छू लेगा। इस वीडियो में एक संगीतकार पहाड़ों में गाने की धुन बजा रहा है, जिससे सुनते ही वहां भेड़ें इकट्ठा हो जाती हैं। 
विज्ञापन
पहाड़ों में संगीत की ऐसी धुन बजाया लड़का, सुनते ही इकट्ठा हो गईं भेड़-बकरियां - फोटो : Instagram
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो ने लोगों के दिल को छू लिया है। यह काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें एक संगीतकार पहाड़ों के बीच बैठा है और मशहूर गाना कल हो न हो, अपनी रुबाब पर बजा रहा है। इस शांत संगीत इंसानों के अलावा जानवरों को भी अपनी तरफ खींच लिया है। 

विज्ञापन


पाकिस्तानी संगीतकार सागर हयात ने इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि ऊबड़-खाबड़ पहाड़ों में चट्टान पर बैठकर रुबाब बजा रहे हैं। पीछे बर्फ से ढकी पहाड़ियां दिख रही हैं। उनके पास में ही कुछ भेड़ें और बकरियां घास चर रही हैं। 

संगीत सुनकर इकट्ठा हो गईं भेडें

वीडियो में देखा जा सकता है कि हयात के रुबाब बजाते ही दूर-दूर चर रहीं भेड़ें धीरे-धीरे उनकी तरफ आने लगती हैं। कुछ ही सेकेंड में भेड़ों का झुंड उनके आसपास इकट्ठा हो जाता है। सबसे हैरानी वाली बात यह है कि ऐसा लग रहा है जैसे भेड़ें वहां शांत होकर धुन को सुन रही हों।
विज्ञापन





Viral Video: बहन की शादी में भाइयों ने किया ऐसा धुआंधार डांस, वीडियो ने जीता लाखों लोगों का दिल

वीडियो शेयर करते हुए हयात ने कैप्शन में बताया है कि वो इस धुन की रिकॉर्डिंग कर रहे थे। इस दौरान आसपास शांत पहाड़ियों पर भेड़ों का एक छोटा झुंड मौजूद था। उन्होंने कहा कि जैसे ही रुबाब बजाना शुरू किया, भेडें धीरे-धीरे उनके पास पहुंच गईं। उनके यह पहल बेहद खास और भावुक करने वाला था। 

Viral: बाइक खराब होने पर पहाड़ों में फंस गया था बाइकर, सेना के जवानों ने की मदद और फिर, वीडियो जीत लेगा दिल

उनका कहना है कि यह एक खूबसूरत और अप्रत्याशित पल था। इससे मुझे संगीत की असली ताकत का एहसास हुआ। बिना शब्दों के भी रुबाब की धुन ऐसा संबंध बना सकती है, जो भाषा से परे है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें