फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2026: आईपीएल के आगामी सत्र से पहले दिल्ली कैपिटल्स को झटका, टीम के इस अहम सदस्य ने छोड़ा साथ; जानिए वजह

Sat, 14 Mar 2026 05:39 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आईपीएल की शुरुआत में अब ज्यादा वक्त नहीं बचा है। 28 मार्च से टूर्नामेंट के 19वें संस्करण का आगाज होगा, इससे पहले दिल्ली कैपिटल्स को तगड़ा झटका लगा है। टीम के मेंटर केविन पीटरसन ने पद से इस्तीफा दे दिया है।
विज्ञापन
अक्षर पटेल और केविन पीटरसन - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईपीएल के 19वें सीजन की शुरुआत 28 मार्च से होगी, जिससे पहले इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर केविन पीटरसन ने दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) फ्रेंचाइजी के मेंटर पद से इस्तीफा दे दिया है। 45 वर्षीय पीटरसन का कहना है कि वह इस भूमिका के लिए जरूरी समय नहीं दे पाएंगे। हालांकि, इस टूर्नामेंट में कमेंट्री बॉक्स में वापसी करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

पिछले साल टीम से जुड़े
दिल्ली कैपिटल्स ने पिछले साल फरवरी में पीटरसन को आईपीएल 2025 में इस भूमिका के लिए नियुक्त किया था। इस बीच पीटरसन ने सपोर्ट स्टाफ के साथ मिलकर काम किया, जिसमें क्रिकेट निदेशक वेणुगोपाल राव, हेड कोच हेमांग बदानी, असिस्टेंट कोच मैथ्यू मॉट और गेंदबाजी कोच मुनाफ पटेल शामिल थे।

इस्तीफा देते हुए क्या बोले पीटरसन?
इंग्लैंड के इस दिग्गज खिलाड़ी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर यह जानकारी साझा करते हुए कहा, 'मैं इस आईपीएल सीजन में दिल्ली कैपिटल्स का मेंटॉर नहीं रह पाऊंगा। मैं इस काम के लिए जरूरी समय नहीं दे सकता। इस सीजन के लिए सभी खिलाड़ियों को मेरी शुभकामनाएं। हालांकि, मैं कमेंट्री बॉक्स में आप सभी से फिर मिलूंगा। आईपीएल दुनिया की सबसे बेहतरीन लीग है। मैं जल्द ही आप सभी को देखने के लिए बेताब हूं।'

पीटरसन का करियर
केविन पीटरसन ने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर में 104 टेस्ट मैच खेले, जिसमें 47.28 की औसत के साथ 8,181 रन बनाए। इसके अलावा, 136 वनडे मुकाबलों में 40.73 की औसत के साथ 4,440 रन, जबकि 37 टी20 मुकाबलों में 37.93 के साथ 831 रन जोड़े। दक्षिण अफ्रीका में जन्मे इस क्रिकेटर ने 2008 से 2009 तक इंग्लैंड की कप्तानी की थी। उन्हें टी20 विश्व कप 2010 में 'प्लेयर ऑफ द सीरीज' का खिताब मिला था। उनके इस शानदार प्रदर्शन की बदौलत ही इंग्लैंड ने अपनी पहली आईसीसी ट्रॉफी जीती थी। पीटरसन ने आईपीएल करियर में कुल 36 मैच खेले, जिसमें 37.07 की औसत के साथ 1,001 रन बनाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें