फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वो अनोखा जीव, जिसके होते हैं तीन दिल, नौ दिमाग और आठ पैर, जानिए ऐसे ही दुनिया के कुछ रोचक तथ्य

Sun, 14 Jun 2020 10:56 AM IST
सोनू शर्मा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
ऑक्टोपस (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Pixabay
दुनिया में ऐसी कई रोचक बातें हैं, जो हैरान कर देती हैं। जैसे फिलीपींस में पाई जाने वाली बया नाम की चिड़िया, जो प्रकाश में रहने की इतनी शौकीन होती है कि वो अपने घोंसले के चारों तरफ मिट्टी का लेप लगाकर उसपर जुगनुओं को चिपका देती है, ताकि वो प्रकाश देते रहें। आज हम आपको ऐसे ही कुछ रोचक तथ्य बताने जा रहे हैं, जिनके बारे में जानकर आप भी कहेंगे, 'ये तो हम जानते ही नहीं थे'। 
विज्ञापन

2 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
ये तो आप जानते ही होंगे कि माउंट एवरेस्ट दुनिया का सबसे ऊंचा पर्वत शिखर है, जिसकी ऊंचाई 8,848 मीटर है, लेकिन क्या आप ये जानते हैं कि पृथ्वी पर 15,000 मीटर से ऊंचे पर्वत का होना संभव ही नहीं है? जी हां, ऐसा धरती के गुरुत्वाकर्षण के कारण है। 
विज्ञापन

3 of 6
डूबने से पहले टाइटैनिक जहाज की अंतिम तस्वीर - फोटो : Social media
14 अप्रैल 1912 को समुद्र में डूबे दुनिया के सबसे बड़े वाष्प आधारित यात्री जहाज टाइटैनिक की लंबाई 269 मीटर थी। आपको जानकर हैरानी होगी कि अगर इस जहाज को जमीन से सीधा कर दिया जाता तो यह अपने समय की हर इमारत से सबसे ऊंचा होता। इतना ही नहीं, इसकी चिमनियां इतनी बड़ी थीं कि उनमें से दो ट्रेनें आराम से गुजर सकती थीं। 

4 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
दुनिया के महान वैज्ञानिकों में से एक अल्बर्ट आइंस्टीन के मुताबिक, हम रात को आकाश में जो लाखों तारे देखते हैं, असल में वो उस जगह पर नहीं होते, जहां हम देख रहे होते हैं बल्कि वो कहीं और होते हैं। हमें तों उनके द्वारा छोड़ा गया कई लाख वर्ष पहले का प्रकाश दिखाई देता है। 
विज्ञापन

5 of 6
ऑक्टोपस (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Pixabay
ऑक्टोपस एक बेहद ही विचित्र समुद्री प्राणी है, जिसे 'डेविलफिश' भी कहते हैं। वैसे तो इंसानों के पास सिर्फ एक ही दिल और एक ही दिमाग होता है, लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि ऑक्टोपस के तीन दिल और नौ दिमाग होते हैं। यही नहीं, उनके आठ पैर भी होते हैं, जिसके कारण उन्हें 'अष्टबाहु' भी कहा जाता है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
कंगारू (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Pixabay
कंगारू ऑस्ट्रेलिया का मूल निवासी हैं और ये वहां के विकास का प्रतीक भी हैं, क्योंकि ये अनोखे जानवर हमेशा आगे की ओर ही चलते हैं, पीछे कभी नहीं चलते। कंगारू एक ऐसा जानवर है, जो अपने बच्चों को अपनी ही खाल में बने थैले में रखता है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें