नेपाल बाढ़ प्रभावित रिहायशी इलाके में विशालकाय अजगर
- फोटो : @singlesociety_in
Giant Python In Flooded Residential Area Viral Video: नेपाल में आई विनाशाकरी बाढ़ की कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, जिन्हें देखने के बाद लोगों की रूह कांप जा रही है। बता दें कि, तिब्बत के ग्यिरोंग पोर्ट क्षेत्र में हुई लैंडस्लाइडिंग और अचानक आई बाढ़ ने नेपाल में भयानक तबाही मचाई है। हाल ही में सोशल मीडिया पर नेपाल में आई विनाशाकारी बाढ़ से सामने आया एक और वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें बाढ़ प्रभावित एक रिहायशी इलाके में एक विशालकाय अजगर तैरता नजर आ रहा है।