बदकिस्मती किसे कहते हैं? जैसे कई लोग मानते हैं कि 'वही होता है जो मंजूरे खुदा होता है', इसलिए वो अपने हालात को बदलने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाते। चाहे उनके साथ कोई नाइंसाफी ही क्यों न हो या फिर उनके ऊपर भयानक ज़ुल्म ही क्यों न ढाया जाए, वो इसे बस अपनी बदकिस्मती समझकर हाथ पर हाथ धरे बैठे रहते हैं। आज हम आपको एक ऐसे शख्स की कहानी बताने जा रहे हैं, जिसे 'इतिहास का सबसे बदकिस्मत इंसान' कहा जाता है। दरअसल, इसके पीछे एक बेहद ही रहस्यमय कहानी है, जिसके बारे में जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे।