फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Video: मध्य प्रदेश में एक शख्स ने पत्नी के लिए बनवाया ताजमहल! वायरल वीडियो देखकर आखें खा जाएंगी धोखा

Sun, 15 Jun 2025 01:19 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Viral Video: मध्य प्रदेश के बुरहानपुर में रहने वाले इस जोड़े ने ताजमहल की तर्ज पर एक शानदार चार कमरों का घन का बनवाया है। यह घर इतना खूबसूरत है कि पहली नजर में आपकी आंखों को धोखा हो सकता है कि क्या यह असली ताजमहल है।
विज्ञापन
मध्यप्रदेश में एक शख्स ने पत्नी के लिए बनवाया ताजमहल! - फोटो : Instagram/priyamsaraswat
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Viral Video: शाहजहां ने मुमताज की याद में ताजमहल बनवाया था। ताजमहल के मुख्य गुंबद के ठीक नीचे दोनों की कब्रें मौजूद हैं। सफेद संगमरमर से बना दुनिया का यह अजूबा जितना बाहर से खूबसूरत है, अंदर से उतना ही हसीन है। कई लोगों का सपना होता है कि उनका भी ताजमहल जैसा होता है। ऐसा ही सपना मध्य प्रदेश के आनंद प्रकाश चौकसे ने देखा और उन्होंने अपने सपने को हकीकत में बदल डाला। 

विज्ञापन


मध्य प्रदेश के बुरहानपुर में रहने वाले इस जोड़े ने ताजमहल की तर्ज पर एक शानदार चार कमरों का घन का बनवाया है। यह घर इतना खूबसूरत है कि पहली नजर में आपकी आंखों को धोखा हो सकता है कि क्या यह असली ताजमहल है। अब सोशल मीडिया पर इस घर का वीडियो वायरल हो गया है।

आनंद प्रकाश चौकसे और उनकी पत्नी का यह घर है। उन्होंने घर को ताजमहल की तरह दिखाने के लिए खास मकराना संगमरमर का इस्तेमाल किया है। हालांकि, यह घर आगरा के असली ताजमहल से आकार में एक-तिहाई छोटा है, लेकिन उतना ही सुंदर और भव्य है।
विज्ञापन

 

Viral Post: शख्स को मकान खाली करना पड़ा भारी, मकान मालिक ने डैमेज के नाम पर वसूली मोटी रकम, 82 हजार रुपये काटे

वीडियो में पति-पत्नी से एक कंटेंट क्रिएटर सवाल करता है कि क्या यह घर वाकई उनका है और क्या यह ताजमहल की कॉपी है। इस पर उन्होंने कहा कि हां और फिर घर को दिखाते हैं।

Viral Video: पहाड़ पर मटक-मटक कर वीडियो बनवा रही थी लड़की, तभी घोड़े ने मारी लात, मुंह के बल गिरी दीदी

इस घर में संगमरमर के सुंदर गुंबद, नक्काशीदार खंभे और मेहराबदार दरवाजे हैं। यह एक स्कूल परिसर के अंदर बना है। इसे आनंद प्रकाश चौकसे ने खुज शुरू किया था। वीडियो में बताया गया है कि यह घर प्रेम का प्रतीक है, जैसे असली ताजमहल प्रेम के लिए बना था।

Viral Video: सांप को शिकार बनाने की फिराक में था बाज, दो सेकेंड में नाग राज ने पलट दिया सारा खेल, मरोड़ी गर्दन

वीडियो को इंस्टाग्राम पर @priyamsaraswat नाम के अकाउंट से शेयर किया है। लोगों ने सोशल मीडिया पर इस घर और पति-पत्नी की सादगी की खूब तारीफ की है। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें