फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑक्सीजन सपोर्ट के साथ 330 किलोमीटर की यात्रा कर महिला पहुंची थी वोट डालने, जज्बे को लोग कर रहे सलाम

Tue, 21 May 2019 01:35 PM IST
सोनू शर्मा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social media
विज्ञापन

19 मई को लोकसभा चुनाव के आखिरी चरण का मतदान हुआ था। लोगों में मतदान के प्रति खूब उत्साह दिखा। उन्हें इस बात से कोई मतलब नहीं था कि वो बीमार हैं या लाचार हैं, लोगों पर तो बस देश के बेहतर भविष्य और बेहतर सरकार चुनने का जुनून सवार था। 

विज्ञापन
Trending Videos

ऐसी ही एक जुनूनी महिला हैं रेणु शर्मा, जो कोलकाता में एक्यूट ब्रॉन्काइटिस का इलाज करा रही हैं, लेकिन इसके बावजूद राष्ट्र निर्माण में वो अपनी भागीदारी दिखाने से नहीं चूकीं। दरअसल, ब्रॉन्काइटिस से पीड़ित रेणु बिना ऑक्सीजन सपोर्ट सांस नहीं ले पाती हैं। 
 

59 वर्षीय रेणु मिश्रा ऑक्सीजन सपोर्ट के साथ 330 किलोमीटर की यात्रा कर कोलकाता से दुमका (झारखंड) अपना कीमती वोट डालने पहुंची थीं। उनका कहना है कि मैं जब तक ज़िंदा हूं, राष्ट्रनिर्माण में योगदान के लिए अपने मौलिक अधिकार का इस्तेमाल करती रहूंगी। 
विज्ञापन

रेणु मिश्रा दुमका के उन्नत खजुरिया मध्य विद्यालय में  ने प्रधानाध्यापक के रूप में अपनी सेवा दी है। सांस लेने में परेशानी की वजह से उन्हें 23 जनवरी को दुमका के विश्व स्वास्थ्य अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनके इस जुनून को सफल बनाने में अस्पताल प्रशासन ने भी बेहतरीन भूमिका निभाई और सभी सुविधाओं से लैस एंबुलेंस के जरिए उन्हें वोट डालने के लिए भेजा गया था। 

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें