फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

123 दिन तक हथकड़ी में रहा ये कपल, वजह जानकर आप भी कहेंगे 'वाह'

Fri, 23 Jul 2021 07:42 PM IST
Shashi Shashi फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
(प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Routers
विज्ञापन

सोचिए अगर सिर्फ एक घंटे के लिए आपको किसी के साथ बांध दिया जाए तो क्या होगा। आप कहेंगे ये क्या बात हुई। ख़ासतौर पर अगर किसी कपल को एक साथ हाथों में हथकड़ी लगा दी जाएं तो शायद सोशल मीडिया पर तो जोक्स की बाढ़ आ जाएगी और शायद ही कोई कपल या फिर कोई भी ऐसा होगा जो दूसरे इंसान के साथ हथकड़ी में बंधकर रहने के बारें में सोच भी सकता हो लेकिन एक ऐसा कपल भी है जो पूरे 123 दिनों तक हथकड़ी में एक दूसरे के साथ बंधे रहे। ऐसा बिल्कुल भी नहीं है कि उनको किसी और ने ऐसे बांधा था बल्कि ये खुद एक दूसरे के साथ बंधे रहे। इसके पीछे वजह भी बेहद प्यारी है।

 

विज्ञापन

यूक्रेन के रहने वाले एलेक्सांद्र कुडले और उनकी मंगेतर दोनों एक-दूसरे के साथ पूरे 123 दिनों तक एक दूसरे के साथ हथकड़ी में बंधकर रहे। दरअसल, ये दोनों ही एक-दूसरे को समय नहीं दे पा रहे थे जिसकी वजह से उनका रिश्ता लगभग टूटने के कगार पर पहुंच गया। अपने रिश्ते को बचाने और एक दूसरे के साथ समय बिताने के लिए उन्होंने ये एक अनोखी युक्ति निकाली। दोनों ने इस साल वेलेंटाइन डे के मौके पर खुद को हथकड़ी में बांध लिया, जिसके बाद यह कपल पूरे 123 दिन तक हथकड़ी में रहा, और 17 जून को यूक्रेन की राजधानी कीव में इस हथकड़ी को खोला गया। 

दर्ज हुआ रिकॉर्ड
ये अपने आप में एक अनोखा रिकॉर्ड था। इसे यूक्रेन की रिकॉर्ड बुक में दर्ज किया गया है। जिस वक्त ये रिकॉर्ड दर्ज किया गया अधिकारी ने दोनों की हथकड़ी काटी, उस वक्त देशभर का मीडिया भी वहां पर थी। दोनों ने अपने फोटो और अनुभवों को सोशल मीडिया पर शेयर किया, जिसके बाद इंस्टाग्राम पर उनके 78 हजार से ज्यादा फॉलोअर्स हो गए हैं। लोग उनके इन फोटोज को खूब पसंद कर रहे हैं।
विज्ञापन

कपल का कहना है कि उन्होंने इस दौरान सीखा कि कैसे दो विपरीत लोगों को एक दूसरे के साथ तालमेल बिठाकर रहना होता है। फिलहाल अब ये कपल हथकड़ी को नीलाम करने की योजना बना रहा है। उनका कहना है कि इससे आने वाले पैसों को वे जरुरतमंद लोगों को दान कर देंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें