फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस अरबपति को चांद पर साथ जाने के लिए चाहिए 'जीवनसाथी', लड़कियों से मांगे आवेदन

Tue, 14 Jan 2020 06:42 PM IST
सोनू शर्मा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
युसाकू मीजावा और स्टारशिप टेस्ट फ्लाइट रॉकेट - फोटो : Social media/SpaceX
जापान के अरबपति कारोबारी युसाकू मीजावा साल 2023 में चांद पर जाएंगे। इसके लिए वह एक 'जीवनसाथी' की तलाश कर रहे हैं, जो उनके साथ वहां जा सके। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक विज्ञापन के जरिए लड़कियों से आवेदन भी मंगाए हैं। दरअसल, 44 वर्षीय युसाकू पहले ऐसे आम यात्री होंगे, जो चंद्रमा पर जाएंगे। वह तीन साल बाद यानी 2023 में स्टारशिप रॉकेट से उड़ान भरेंगे। 1972 के बाद यह पहला मौका होगा, जब इंसान चांद पर जाएंगे। 
विज्ञापन

2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social media
मीजावा ने ऑनलाइन अपील में कहा कि वह एक खास महिला के साथ चांद पर अपने अनुभव को साझा करना चाहते हैं। उन्होंने अपनी वेबसाइट पर 'प्लांड मैच-मेकिंग इवेंट' के तहत महिलाओं से आवेदन करने को कहा है। वेबसाइट पर आवेदन के साथ शर्तों और शेड्यूल की पूरी सूची दी गई है। 
विज्ञापन

3 of 5
युसाकू मीजावा - फोटो : Social media
मीजावा के वेबसाइट पर दी गई शर्त के मुताबिक, आवेदक का सिंगल होना जरूरी है। साथ ही उसकी उम्र 20 साल से ज्यादा होनी चाहिए। उसकी सोच सकरात्मक होनी चाहिए और सबसे जरूरी कि उसकी इच्छा अंतरिक्ष में जाने की होनी चाहिए। आवेदन करने की आखिरी तारीख 17 जनवरी है। इसके बाद मीजावा उन आवेदकों में से एक को अपना जीवनसाथी चुनेंगे। इसमें करीब तीन महीने का वक्त लग सकता है। उनके जीवनसाथी पर अंतिम फैसला मार्च के आखिरी तक लिया जाएगा। 

4 of 5
युसाकू मीजावा - फोटो : Social media
दरअसल, हाल ही में मीजावा का उनकी गर्लफ्रेंड आयमे गोरिकी (27) से ब्रेकअप हुआ था। उनका कहना है कि जब-जब उनपर अकेलापन हावी होता है तो उन्हें किसी साथी (महिला) की जरूरत महसूस होती है। वो अंतरिक्ष से बाहर अपने प्यार को महसूस करना चाहते हैं, इसलिए वह एक जीवनसाथी की तलाश कर रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
युसाकू मीजावा - फोटो : Social media
करीब 141 अरब रुपये की संपत्ति के मालिक युसाकू मीजावा ने हाल ही में एलान किया है कि वह ट्विटर पर अपने फॉलोवर्स को 64 करोड़ रुपये बांटेंगे। जिन लोगों ने नए साल के मौके पर किए गए उनके ट्वीट को रिट्वीट किया था, ये पैसे उन्हीं लोगों में बांटे जाएंगे। इसके लिए युसाकू के एक हजार फॉलोवर्स का चुनाव होगा। उन्होंने इन पैसों को लोगों के बीच बांटने को एक सामाजिक प्रयोग बताते हुए कहा है कि वो देखना चाहते हैं कि इन पैसों का खुशहाली पर क्या असर पड़ता है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें