फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनोखी है इस देश की लाइब्रेरी, जहां पाले गए हैं चमगादड़, वजह है बेहद ही अजीब

Sun, 20 Sep 2020 10:04 AM IST
सोनू शर्मा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
पुर्तगाल का नाम तो आपने सुना ही होगा। यह यूरोप में स्थित एक देश है। अगर आप फुटबॉल में रूचि रखते होंगे तो पुर्तगाल के बारे में जरूर जानते होंगे, क्योंकि यह फुटबॉल खेलने वाले दुनिया के अग्रणी देशों में शामिल है। इस देश में ऐसी कई बातें हैं जो इसे दुनिया के बाकी देशों से अलग बनाती हैं, जैसे कि यहां कि भाषा, रहन सहन, वेश-भूषा और संस्कृति। आधिकारिक तौर पर इस देश को पुर्तगाली गणराज्य कहा जाता है। इसकी स्थापना 1128 ईस्वी में हुई थी और इस वजह से इसे यूरोप के सबसे पुराने देशों में से एक माना जाता है। आइए जानते हैं इस देश से जुड़ी कुछ रोचक बातें, जिनके बारे में शायद ही आप जानते होंगे। 
विज्ञापन

2 of 6
अलकोबाका मठ, पुर्तगाल - फोटो : Facebook/Joana Marinho
पुर्तगाल में यूनेस्को की विश्व विरासत स्थलों की संख्या 15 है, जिसमें अलकोबाका मठ, बटाला मठ और ऑल्टो डोरो वाइन क्षेत्र शामिल हैं। सबसे ज्यादा विश्व विरासत स्थलों के मामले में यह देश यूरोप में आठवें और दुनिया में 17वें स्थान पर आता है। 
विज्ञापन

3 of 6
वास्को डी गामा पुल, लिस्बन - फोटो : Facebook/Construction
वास्को डी गामा का नाम तो आपने सुना ही होगा, जिसके बारे में कहा जाता है कि 1498 में उसी ने भारत के समुद्री मार्ग की खोज की थी। वह पुर्तगाल का ही रहने वाला था। पुर्तगाल की राजधानी लिस्बन में वास्को डी गामा नाम का एक पुल है, जिसे यूरोप का सबसे लंबा पुल माना जाता है। इस पुल की कुल लंबाई 17 हजार मीटर से भी ज्यादा है।

4 of 6
ओशियन रिवाइवल अंडरवॉटर पार्क, पुर्तगाल - फोटो : Facebook/ocean revival
पानी के नीचे बना दुनिया का सबसे बड़ा कृत्रिम पार्क पुर्तगाल में ही है। इसे 'ओशियन रिवाइवल अंडरवॉटर पार्क' के नाम से जाना जाता है।  
विज्ञापन

5 of 6
दुनिया का सबसे बड़ा ऑमलेट - फोटो : Facebook/CAPIA
दुनिया का सबसे बड़ा ऑमलेट बनाने का विश्व रिकॉर्ड पुर्तगाल के नाम ही है। यहां के एक शेफ ने साल 2012 में विश्व का सबसे बड़ा ऑमलेट बनाया था, जिसका कुल वजन 6.466 टन यानी करीब 5443 किलो से भी अधिक था।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
कोयंबरा विश्वविद्यालय की एतिहासिक लाइब्रेरी - फोटो : Facebook/Alysha Polit Kaplan
पुर्तगाल का कोयंबरा विश्वविद्यालय दुनिया के सबसे पुराने विश्वविद्यालयों में से एक है। इसकी स्थापना 1290 ईस्वी में लिस्बन शहर में हुई थी। इसकी लाइब्रेरी कई मायनों में अनोखी है। इसकी दीवारें सोने से मढ़ी हुई हैं। साथ ही इसमें रखी पुस्तकों को दीमकों से बचाने के लिए एक अनूठा प्रयोग किया गया है। यहां चमगादड़ पाले गए हैं, जो दीमकों को खा जाते हैं। सिर्फ यही नहीं, इस लाइब्रेरी में ऐसी कई किताबें हैं, जिनपर सोने के कवर लगे हुए हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें