फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झील में तैरती दिखी इंसानी चेहरे जैसी मछली, वीडियो ने सोशल मीडिया पर मचाया तहलका

Mon, 11 Nov 2019 12:45 PM IST
सोनू शर्मा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
इंसानी चेहरे जैसी मछली - फोटो : Twitter
विज्ञापन

कभी-कभी हमारा सामना कुछ ऐसे जीवों से हो जाता है, जिन्हें देखकर खुद की आंखों पर भी यकीन करना मुश्किल हो जाता है। कुछ ऐसा ही देखने को मिला है चीन के एक गांव में। यहां एक झील में बिल्कुल

विज्ञापन

इंसानी चेहरे जैसी दिखने वाली मछली तैरती हुई दिखी। इसे जिसने भी देखा, वो हैरान हुए बिना नहीं रहा। इस अजीबोगरीब मछली का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। 

डेली मेल की रिपोर्ट के मुताबिक, इंसानी चेहरे वाली इस मछली का वीडियो एक महिला ने अपने कैमरे से रिकॉर्ड किया है। इसे मियाओ गांव में एक झील में देखा गया है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि मछली तैरती हुई नदी के किनारे पर आती है और कुछ खाने की कोशिश करती है। 
विज्ञापन

ट्विटर पर शेयर किए गए 14 सेकेंड के इस वीडियो को अब तक साढ़े पांच लाख से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है, जबकि इसे 17 हजार लाइक्स मिले हैं और पांच हजार से ज्यादा लोग रिट्वीट कर चुके हैं। लोगों ने इस वीडियो पर तरह-तरह के कमेंट भी किए हैं। कुछ लोगों ने इस मछली को डरावना बताया है तो वहीं कुछ लोगों ने इस वीडियो को एडिटेड करार दिया है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें