फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पल्सर बाइक पर खतरनाक स्टंट करता दिखा युवक, हरिद्वार पुलिस ने वीडियो शेयर कर कही दिल छू लेने वाली बात

Wed, 30 Sep 2026 10:47 AM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

वायरल वीडियो: सोशल मीडिया पर पल्सर बाइक पर स्टंट करते हुए एक शख्स का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने इंटरनेट पर इच्छा बनाम मजबूरी के मुद्दे पर बहस छेड़ दी है। 
विज्ञापन
बाइक पर स्टंट करते युवक का वीडियो - फोटो : @haridwarpolice
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बाइक स्टंट वायरल वीडियो: बाइक या कार से स्टंट करना रोमांचक जरूर लग सकता है, लेकिन इसमें जोखिम भी काफी ज्यादा होता है। तेज रफ्तार, संतुलन बिगड़ने या किसी छोटे से चूक के चलते गंभीर हादसा हो सकता है। सोशल मीडिया पर कुछ सेकंड की रील और ज्यादा व्यूज पाने की कोशिश में लोग कई बार अपनी सुरक्षा को नजरअंदाज करते नजर आते हैं। ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा में है।

विज्ञापन



सोशल मीडिया वायरल वीडियो
वीडियो में हेलमेट पहने एक युवक बजाज पल्सर बाइक पर स्टंट करता नजर आ रहा है। चलती बाइक पर युवक अचानक सीट से उठकर ‘टाइटैनिक पोज’ में खड़ा हो जाता है। इसी दौरान उसका संतुलन बिगड़ जाता है। खुद को संभालने की कोशिश में वह चलती बाइक से नीचे कूद जाता है, लेकिन सड़क पर गिरते ही उसका बैलेंस पूरी तरह बिगड़ जाता है। युवक सड़क पर कलाबाजी खाते हुए किनारे जा गिरता है, जबकि बाइक कुछ दूरी तक बिना चालक के चलती रहती है। इसके बाद बाइक सड़क किनारे लगे एक पेड़ से टकराकर गिर जाती है।



ट्रैफिक पुलिस को चकमा देने की कोशिश, बाइक पर 3 से अचानक 2 हुए लोग, फिर भी खुल गई पोल

विज्ञापन


देखें वीडियो-



क्या मिलता है ऐसे स्टंट करके
बताया जा रहा है कि इस पूरी घटना का वीडियो पीछे चल रही दूसरी बाइक पर सवार युवक के दोस्तों ने अपने मोबाइल फोन में रिकॉर्ड किया था, जो अब बाकी लोगों के लिए सबक देने का काम कर रहा है। खास बात यह है कि इस वीडियो को हरिद्वार पुलिस ने अपने एक्स अकाउंट पर शेयर किया है। जिसके कैप्शन में लिखा है- क्या मिलता है ऐसे स्टंट करके? कुछ सेकंड का रोमांच…लेकिन एक गलती पूरी जिंदगी का पछतावा बन सकती है।

 



बाइक स्टंट करते शख्स के वीडियो पर लोगों के रिएक्शन 

सड़क पर बाइक चलाते हुए युवक के करतब का यह वीडियो सामने आने के बाद इंटरनेट यूजर्स के बीच इच्छा बनाम मजबूरी के मुद्दे पर बहस छेड़ दी है। ऐसे में एक यूजर ने लिखा- सोशल मीडिया पर फॉलोअर्स बढ़ाने की होड़, समाज को एक विकृत परिस्थिति में तब्दील कर रही है। दूसरे यूजर ने लिखा-  शिक्षा, संस्कार और आर्थिक आभाव के चलते जब आय के साधन सीमित हो जाते हैं तो लोग सोशल मीडिया पर ऐसे काम करने लगते हैं, जिसे देखकर समाज में गलत संदेश जाता है। 

 

 

113 किलो के खूंखार मगरमच्छ को गोद में उठाकर महिला ने जो किया वो खड़े कर देगा आपके रोंगटे, वीडियो हुआ वायरल

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें