Girl Bizarre Dance Metro In Red Saree Viral Video: मेट्रो का नाम आते ही अक्सर लोगों के दिमाग में हंगामा, विवाद और रील्स की तस्वीरें और वीडियो उभर आते हैं। आज कल लोग रील्स बनाने के लिए किसी भी हद तक चले जाते हैं, यहां तक कि अपने आस-पास वाले लोगों तक की परवाह भी नहीं करते। हाल ही में एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा हैं, जिसमें एक लड़की मेट्रो में डांस करते हुए रील बनाती नजर आ रही है।