आर्मी जवान ने की मुश्किल में फंसी महिला की मदद
- फोटो : @deepika_sharma_sidana
Army Soldier Helped Woman In Middle Road: सड़क पर सफर के दौरान बैटरी खत्म होना इलेक्ट्रिक कार चालकों के लिए बड़ी चुनौती बन जाता है। खासकर जब कार बीच रास्ते में हो और आसपास कोई चार्जिंग पॉइंट की सुविधा भी उपलब्ध न हो। सोशल मीडिया पर एक महिला का ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें एक गलती की वजह से उसकी इलेक्ट्रिक कार बीच रास्ते में बंद हो जाती है। जिसके बाद भारतीय सेना का एक जवान मदद के लिए किस तरह आगे आता है।
Viral Video: पिता के 50वें जन्मदिन पर बेटी ने दिया ऐसा अनमोल तोहफा, आंखों से छलक पड़े खुशी के आंसू
वीडियो में एक महिला ये कहती है कि, उनसे कार में बची बैटरी का अंदाजा लगाने में गलती हो गई थी। उन्हें लगा था कि कार में आगे का सफर तय करने के लिए पर्याप्त चार्ज है, लेकिन बीच रास्ते ही उनकी इलेक्ट्रिक कार की बैटरी खत्म हो गई, परेशानी यह थी कि आसपास कोई चार्जिंग पॉइंट भी नहीं था। अचानक आई इस मुश्किल में दीपिका को समझ नहीं आ रहा था कि वह क्या करें, लेकिन तभी भारतीय सेना का एक जवान उनकी मदद के लिए आगे आए।
महिला के अनुसार, भारतीय सेना जवान ने बिना कुछ सोचे उनकी मदद करने का फैसला किया। उन्होंने बंद पड़ी इलेक्ट्रिक कार को नजदीकी चार्जिंग स्टेशन तक पहुंचाने में मदद की। यहां तक कि चार्जिंग स्टेशन पहुंचने के बाद भी जवान वहां से तुरंत नहीं गए बल्कि वह तब तक उनके साथ रुके रहे, जब तक कार आगे का सफर तय करने लायक चार्ज न हुई हो। महिला ने आगे बताया कि, जाने से पहले जवान ने उन्हें आगे के रास्ते के बारे में भी जानकारी दी, ताकि उन्हें दोबारा किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।
Viral Video: महिला ने किया 10 फीट लंबे खतरनाक किंग कोबरा का रेस्क्यू, होश उड़ा देगा वीडियो
Viral Video: बच्चों की अनोखी कलाकारी ने जीता इंटरनेट का दिल, टॉय ट्रक पर निकाली भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा
बीच रास्ते फंसी महिला की मदद करते जवान के इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है, जिसे अबतक कई हजारों लोगों ने देखा और लाइक भी किया है। वहीं वीडियो देख लोगों की प्रतिक्रियाएं भी सामने आ रही हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा- कई बार किसी की छोटी सी मदद भी सामने वाले के लिए जिंदगीभर याद रहने वाला अनुभव बन जाती है। कई यूजर्स ने जवान के इस काम को भारतीय सेना के जज्बे और इंसानियत की मिसाल बताया।