फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Video: बच्ची ने क्यूट अंदाज में शख्स को दी हेलमेट पहनने की सलाह, वीडियो हुआ वायरल

Mon, 30 Mar 2026 11:06 AM IST
Soniya Kaushik फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Viral Video: वीडियो में बच्ची बड़े ही प्यारे तरीके से एक शख्स को हेलमेट पहनने की सलाह देती नजर आती है। जिसके क्यूट अंदाज ने लोगों का दिल जीत लिया है। 
विज्ञापन
बच्ची ने बाइक सवार शख्स को दी हेलमेट पहनने की सलाह - फोटो : @dramaqueen_trishika
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Viral Video: ट्रैफिक नियमों के तहत हेलमेट पहनना अनिवार्य है। यह आपकी सुरक्षा का महत्वपूर्ण हिस्सा होता है और दुर्घटना के समय सिर की सुरक्षा को सुनिश्चित करता है। हाल ही में सोशल मीडिया पर हेलमेट पहनने को लेकर एक बच्ची का दिल छू लेने वाला वीडियो सामने आया है, जिसमें बच्ची बड़े ही प्यारे तरीके से एक शख्स को हेलमेट पहनने की सलाह देती नजर आती है। बच्ची के क्यूट अंदाज ने लोगों का दिल जीत लिया है। 

Viral Video: प्लेट से रसगुल्ला उठा कर खाना शख्स को पड़ा भारी, बच्चे का रिएक्शन देख सोशल मीडिया पर भड़के लोग

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो 

वायरल वीडियो में एक बच्ची कार की खिड़की के पास बैठी बाहर सड़क को ध्यान से देख रही होती है। जैसे ही उसकी नजर पास से गुजर रहे एक बाइक सवार पर पड़ती है, वह नोटिस करती है कि, उसने हेलमेट नहीं पहना है। बिना किसी झिझक के बच्ची थोड़ा आगे झुकती है और बड़ी मासूमियत से कहती है- बाबू, प्लीज हेलमेट पहन लीजिए। 

 

विज्ञापन

छोटी सी बच्ची ने उसे बड़ी बात याद दिला दी

वीडियो की खास बात ये हैं कि, बच्ची के माता-पिता को भी नहीं पता होता कि बच्ची ऐसा कुछ कहेगी और वे हंस पड़ते हैं। वहीं, सड़क पर बाइक चला रहा व्यक्ति भी बच्ची की बात सुनकर पीछे मुड़ता है और इस अप्रत्याशित सलाह पर मुस्कुरा देता है। मानो उसे यह एहसास हो गया हो कि एक छोटी सी बच्ची ने उसे बड़ी बात याद दिला दी। 


वीडियो को इंस्टाग्राम पर @dramaqueen_trishika नाम के पेज से 14 मार्च को शेयर किया गया था, जो अब  इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। पोस्ट के कैप्शन में इसे रोड सेफ्टी के प्रति एक हल्का-फुल्का संदेश बताया गया है। साथ ही यह भी साफ किया गया कि इस वीडियो का उद्देश्य किसी को ठेस पहुंचाना नहीं, बल्कि बच्ची के सकारात्मक और प्यारे व्यवहार को दिखाना है।

Viral Video: स्वीडन काम कर रही भारतीय महिला ने दिखाया ऑफिस का ऐसा नजारा, वीडियो देख लोगों ने की भारत से तुलना

विज्ञापन

Viral Video: मुंबई के एक ऑटो ड्राइवर ने बताई अपनी कमाई, वीडियो वायरल होते ही सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

वीडियो पर लोगों ने दिए ऐसे रिएक्शन

बच्ची के क्यूट अंदाज का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो को देखकर लोगों ने बच्ची की जमकर तारीफ की है। ऐसे में एक यूजर ने लिखा, छोटी डीसीपी ट्रैफिक ऑफिसर। दूसरे यूजर ने लिखा, सबसे क्यूट ट्रैफिक पुलिस मिल गई। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें