प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
साल 1994 में एलन वेन मैकलॉरिन नाम के शख्स को कई मामलों में दोषी करार दिया गया था और उसे कुल 21,250 साल की सजा मिली थी। एलन को रेप के चार मामलों में कुल आठ हजार साल, जबरन अप्राकृतिक संबंध बनाने के चार मामलों में आठ हजार साल, अपहरण के मामले में 1750 साल, खतरनाक हथियार से हमले के मामले में 1500 साल और लूटपाट के कुछ मामलों में 500-500 साल की सजा सुनाई गई थी। एलन के साथी को भी अदालत ने कुल 11,250 साल की सजा सुनाई थी।