फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रंप की नई प्रेस सेक्रेटरी की फिसली जुबान, अमेरिकी राष्ट्रपति को लेकर कहा कुछ ऐसा, वीडियो हुआ वायरल

Wed, 14 Oct 2026 06:11 PM IST
धर्मेंद्र कुमार सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की नई प्रेस सेक्रेटरी केटी जकारिया का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहाहै। उन्होंने अपनी पहली प्रेस ब्रीफिंग के दौरान डोनाल्ट ट्रंप को लेकर कुछ ऐसा कहा कि उनका वीडियो वायरल हो गया है।
विज्ञापन
ट्रंप की नई प्रेस सेक्रेटरी की फिसली जुबान - फोटो : instagram/katiezacharia
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की नई प्रेस सेक्रेटरी केटी जकारिया ने मंगलवार को पहली बार व्हाइट हाउस के प्रेस ब्रीफिंग रूम में पत्रकारों के सवालों का जवाब दिया। हालांकि, वह सिर्फ कुछ मीडिया संस्थानों के सवालों का जवाब दिया और अचानक प्रेस कांफ्रेंस को खत्म कर दिया। जकारिया ने ब्रीफिंग की शुरुआत में ट्रंप की जमकर तारीफ की है। उन्होंने कहा कि वह लंबे समय से ट्रंप के साथ काम करना चाहती थी और उनके साथ काम करके सम्मानित महसूस कर रही हैं। 
विज्ञापन


उन्होंने ट्रंप प्रशासन की नीतियों और उपलब्धियों पर तैयार किए गए बयान को पढ़ा। इस दौरान उन्होंने कुछ ऐसा कहा कि उनका वीडियो वायरल हो गया है। उनके पत्रकार ने सवाल किया कि व्हाइट हाउस प्रेस सेक्रेटरी जैसी व्यस्त जिम्मेदारी के साथ वह अपने चार बच्चों के लिए कैसे समय निकालेंगी। जकारिया ने सवाल का जवाब देते हुए अपने पति का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि बच्चों के साथ शाम का समय न बिताना उनके लिए स्वीकार्य नहीं है। इस दौरान वह ट्रंप को अपना पति कह दीं। उन्होंने कहा कि मेरे प्रेसिडेंट... माफ कीजिए, मेरे पति...। 

इसके बाद जकारिया को अपनी गलती का एहसास हुआ और फिर उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि यह अच्छा वाला था। फिर इसके बाद तुरंत उन्होंने ट्रंप की तारीफ की और कुछ देर में ब्रीफिंग खत्म कर दी। जकारिया की पहली प्रेस ब्रीफिंग बहुत छोटी रही। 
विज्ञापन


रामायण में पहली बार 'महाभारत': देखें कैसे राम की लीला में आ गए 'राक्षस' और भाग खड़े हुए देवता

उन्होंने बताया कि राष्ट्रपति ट्रंप जल्द मरीन वन से अलास्का की यात्रा के लिए जाने वाले हैं और पत्रकार उनसे वहीं सवाल पूछ सकते हैं। ट्रंप ने जकारिया के प्रदर्शन की कोई अलोचना नहीं की, बल्कि कहा कि उन्होंने बहुत अच्छा काम किया है। 

अल नीनो का असर! उफान पर पहुंच गई नदी, अर्जेंटीना के मशहूर इगुआजु फॉल्स को करना पड़ा बंद

केटी जकारिया कौन हैं?

कैलिफोर्निय की रहने वाली केटी जकारिया लंबे समय से रिपब्लिकन राजनीति से जुड़ी रही हैं। पेपरडाइन यूनिवर्सिटी से पढ़ाई की है और 2011 में कानून की डिग्री ली। उन्होंने कई मीडिया हाउस में काम किया। उन्होंने 2026 में कुछ समय होमलैंड सिक्योरिटी विभाग में प्रवक्ता के तौर पर काम किया। इसके बाद वह ट्रंप की सोशल मीडिया कंपनी में कम्युनिकेशन एडवाइजर के तौर पर काम किया। ट्रंप ने 9 अक्तूबर को उन्हें व्हाइट हाउस प्रेस सेक्रेटरी बनाने की घोषणा की थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें