उंगली में फंसी अंगूठी निकालने का देसी जुगाड़ वीडियो
- फोटो : @toolstour
देसी जुगाड़ वीडियो: गर्मी या सर्दी के मौसम में उंगली में सूजन आने या वजन बढ़ने की वजह से रोज़ाना पहनी जाने वाली अंगूठी कई बार उंगली में फंस जाती है। ऐसे में लोग अक्सर उसे जोर लगाकर निकालने की कोशिश करते हैं, जिससे उंगली लाल होने के साथ दर्द और सूजन भी बढ़ सकती है। स्थिति ज्यादा बिगड़ने पर कई बार अंगूठी कटवाने के लिए ज्वेलर की मदद लेनी पड़ती है। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक देसी जुगाड़ का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें धागे की मदद से उंगली में फंसी अंगूठी को आसानी से निकालने का तरीका बताया गया है।
वीडियो में अंगूठी निकालने का एक आसान तरीका दिखाया गया है। इसके लिए सबसे पहले एक मोटा और मजबूत धागा लिया जाता है। फिर पिन की मदद से धागे को अंगूठी के नीचे से उंगली के दूसरी तरफ निकाला जाता है। इसके बाद धागे को नाखून की ओर से उंगली पर कसकर लपेटते हुए आगे बढ़ाया जाता है। पूरी उंगली पर धागा लपेटने के बाद पिन को हटा दिया जाता है। अब अंगूठी के नीचे से निकले धागे के सिरे को धीरे-धीरे खींचते हुए धागा खोला जाता है। जैसे-जैसे धागा खुलता जाता है, अंगूठी भी उसके साथ आगे सरकती हुई उंगली से बाहर निकलने लगती है।
शराब की दुकान में घुसा बंदर, फिर जो हुआ उसे देख छूट जाएगी हंसी, लोगों ने किए मजेदार कमेंट
धागे से अंगूठी निकालने के वायरल हो रहे देसी जुगाड़ के इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है, वीडियो पुराना है, जो एकबार फिर से सोशल मीडिया वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद लोगों की प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। जिसमें कई यूजर्स उसकी इस
ट्रिक की तारीफ कर रहे हैं। वीडियो में दिखाए गए इस हैक को लोग खूब शेयर कर रहे हैं और इसे अंगूठी निकालने के आसान तरीकों में से एक बता रहे हैं।
देसी जुगाड़ का यह वीडियो सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींच रहा है। इसमें दिखाया गया आसान तरीका बताता है कि रोजमर्रा की समस्या से निपटने के लिए कई बार साधारण चीजें भी काम आ सकती हैं।