फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वैज्ञानिकों ने खोजी जमीन पर दुनिया की सबसे गहरी जगह, यह समुद्री सतह से 3.5 किलोमीटर नीचे

Mon, 16 Dec 2019 10:42 AM IST
सोनू शर्मा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
डेनमान ग्लेशियर - फोटो : Social media
विज्ञापन

कैलिफोर्निया यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिकों के एक समूह ने अंटार्कटिका के डेनमान ग्लेशियर में जमीन पर दुनिया की सबसे गहरी जगह की खोज की है। इसकी गहराई समुद्री सतह से 3.5 किलोमीटर यानी 11,500 फीट नीचे है। इस अनोखे खोज की घोषणा कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय, इरविन (यूसीआई) ने गुरुवार को की। इसे जर्नल नेचर जिओसाइंस में प्रकाशित भी किया गया है। 

विज्ञापन


शोधकर्ताओं के मुताबिक, इस महाद्वीप पर कई हैरान करने वाली जानकारियां हैं। इस प्रोजेक्ट पर पिछले छह साल से काम कर रहे डॉक्टर मैथ्यू मॉर्लिग्म ने बताया कि यह निस्संदेह अंटार्कटिका की बर्फ की चादर के नीचे स्थित सबसे सटीक आकृति है। 

बता दें कि डेनमान ग्लेशियर 20 किलोमीटर चौड़ा है। शोधकर्ताओं का कहना है कि इस खोज से यह पता चलता है कि बर्फ समुद्र तल से 3,500 मीटर से भी अधिक नीचे उतर रही है और भविष्य में दक्षिणी ध्रुव की रूपरेखा बदल सकती है। 
विज्ञापन


हालांकि यह जगह भले ही जमीन पर दुनिया की सबसे गहरी जगह हो, लेकिन पश्चिमी प्रशांत महासागर में मारियाना ट्रेंच (गर्त) अब भी दुनिया की सबसे गहरी जगह है, जिसकी गहराई समुद्री सतह से 11 किलोमीटर है। अगर इसकी गहराई की तुलना के लिए दुनिया के सबसे ऊंचे पर्वत माउंट एवरेस्ट को इस गर्त में डाला जाए तो उस पर्वत की चोटी भी समुद्रतल से 1.6 किलोमीटर पानी के नीचे होगी। बता दें कि मारियाना गर्त का आकार अर्धचंद्र है जो लगभग 2,550 किलोमीटर लंबा और 69 किलोमीटर चौड़ा है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें