फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुनिया के वो अजीबोगरीब घर, जिनके बारे में शायद ही जानते होंगे आप

Sat, 11 Apr 2020 10:56 AM IST
सोनू शर्मा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
अजीबोगरीब घर - फोटो : Social media
दुनिया में ऐसे बहुत से लोग हैं, जिन्हें अपना घर कुछ अलग बनाने का शौक होता है। हालांकि कुछ घर ऐसे भी हैं, जिन्हें सदियों पहले लोगों ने बनाया था और आज के समय में वो घर किसी अजूबे से कम नहीं हैं। आज हम आपको ऐसे ही अजीबोगरीब घरों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनके बारे में शायद ही आपने सुना हो या देखा हो। इन घरों को देखकर आपको ऐसा लगेगा जैसे ये इस दुनिया के हैं ही नहीं।
विज्ञापन

2 of 5
ज्वालामुखी के लावा से बने घर - फोटो : Social media
अजीब से दिखने वाले ये घर तुर्की में हैं। ये खास इसलिए हैं, क्योंकि ये ज्वालामुखी की राख से बने हैं। वैज्ञानिकों के मुताबिक, लाखों साल पहले इस इलाके के आसपास एक ज्वालामुखी विस्फोट हुआ था और उसका लावा पूरे इलाके में फैल गया। इसकी वजह से कहीं-कहीं तो ऊंचे-ऊंचे पहाड़ भी बन गए और इन्हीं पहाड़ों में लोगों ने अपना घर बना लिया। 
विज्ञापन

3 of 5
सर्बिया का अजीबोगरीब घर - फोटो : Social media
पानी के बीचों-बीच यह छोटा सा, लेकिन सुंदर सा घर सर्बिया में है। चारों तरफ से जंगल और पानी से घिरा हुआ यह घर काफी खूबसूरत लगता है। बताया जाता है कि इस घर को बने करीब 50 साल हो चुके हैं। इस घर तक पहुंचने का सिर्फ और सिर्फ एक ही रास्ता है और वो है नाव। हालांकि यहां तक तैरकर भी पहुंचा जा सकता है, लेकिन यह खतरनाक हो सकता है। 

4 of 5
हाउस ऑफ स्टोन्स - फोटो : Social media
पत्थरों से बना यह घर बेहद ही अजीबोगरीब है। इसे 'हाउस ऑफ स्टोन्स' या 'बोल्डर हाउस' या 'कासा डो पेनेडो' के नाम से जाना जाता है। यह घर पुर्तगाल में है, जिसे 1974 में बनाया गया है। इस घर की सबसे बड़ी खासियत ये है कि इसके अंदर एक स्विमिंग पूल भी है, जिसे पत्थरों को घिसकर बनाया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
वन लॉग हाउस - फोटो : Social media
इस घर को 'वन लॉग हाउस' के नाम से जाना जाता है। अमेरिका में मौजूद यह घर 2000 साल पुराने पेड़ के तने में बनाया गया है। इसके अंदर 13 फीट लंबी जगह है, जिसमें एक बेडरूम बनाया गया है और जरूरत की सारी चीजें इस घर में मौजूद हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें