इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (ईवी) को देश में बढ़ावा मिल रहा है। इलेक्ट्रिक वाहन लोगों को धीरे-धीरे पसंद भी आने लगे है। इसलिए अब कंपनियां भी इलेक्ट्रिक वाहनों को लॉन्च करने पर ध्यान दे रही हैं। हाल ही में फरवरी के महीने में हुए ऑटो एक्सपो 2020 में ऐसी कई कारें पेश की गई, जिससे आपका इलेक्ट्रिक कार खरीदने का सपना अब हकीकत लग रहा है। बिक्री के आंकड़े बताते हैं कि ग्राहकों का इलेक्ट्रिक कारों की ओर रुझान बढ़ रहा है।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 8
Mahindra e-KUV100 India
इलेक्ट्रिक कारों की बिक्री
नए आंकड़ों के मुताबिक एक साल के अंदर इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री में इजाफा हुआ है। साल 2018 में भारत में सिर्फ 1200 इलेक्ट्रिक कारों की बिक्री हुई थी। जो साल 2019 में बढ़कर 4000 के करीब पहुंच गई।
विज्ञापन
3 of 8
Electric two wheeler
इलेक्ट्रिक टूव्हीलर्स की बिक्री
दोपहिया वाहनों की बात करें तो साल 2018 में भारत में जहां 55 हजार इलेक्ट्रिक स्कूटरों की बिक्री हुई, वो साल 2019 में बढ़कर 1,26,000 हो गई।
4 of 8
Treo electric three wheeler
इलेक्ट्रिक थ्री व्हीलर की बिक्री
इसी तरह इलेक्ट्रिक तीन पहिया वाहनों की बिक्री के आंकड़ों पर नजर डालें तो हैरान करने वाला तथ्य सामने आता है। साल 2018 में जहां एक भी इलेक्ट्रिक थ्री व्हीलर नहीं बिका था। वहीं 2019 में थ्री व्हीलर की बिक्री का आंकड़ा 6,30,000 पहुंच तक पहुंच गया।
विज्ञापन
5 of 8
electric cars
कुल इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री
कुल इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री की बात करें तो साल 2018 में देश में कुल 56,000 ईवी की बिक्री हुई थी। साल 2019 में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की बिक्री 7,60,000 के आंकड़े तक पहुंच गई।
विज्ञापन
6 of 8
Hyundai कोना ड्राइव
- फोटो : Hyundai
ईवी की बिक्री के कारण
ईवी की सेल्स बढ़ने के कारणों के बारे में सोचने पर कुछ तथ्य आपको इसका जवाब देते नजर आएंगे। क्या कुछ सालों पहले तक आपने सोचा था कि कोई इलेक्ट्रिक कार 10 लाख रुपये की कम कीमत में बाजार में आएगी जिसे आप खरीद सकेंगे। यानी ईवी की कीमत काफी कम हुई है। यह लोगों को पॉकेट के दायरे में आई है। जिसकी वजह से लोग इसे खरीदने को लेकर उत्साहित हुए हैं।
विज्ञापन
7 of 8
Auto Expo 2020 Mahnidra Funster
- फोटो : Social Media
ऑटो एक्सपो में दिखा ईवी का नजारा
हर दो साल में होने वाले दिल्ली ऑटो एक्सपो में ज्यादातर ऑटोमोबाइल कंपनियों ने अपनी प्रदर्शित की गई कारों में स्वच्छ ईंधन, ग्रीन कार या इलेक्ट्रिक कार का का प्रचार किया। जिससे लोगों को यह लगने लगा है कि इलेक्ट्रिक कारों का दौर आ गया है।
ईवी के फायदे
साल दर साल प्रदूषण की बढ़ती समस्या को कम करने के लिए इलेक्ट्रिक वाहन बड़ी उम्मीद माने जा रहे हैं। वहीं, कंपनियां भी इसमें पेट्रोल से काफी कम खर्च का दावा कर रहीं हैं। यही कारण है कि इस बार ऑटो एक्सपो में भी इलेक्ट्रिक वाहनों की भरमार रही। कई कंपनियां दोपहिया वाहनों की बढ़ी रेंज लेकर आईं। इनमें हर तबके लिए और कीमतों की बड़ी रेंज में वाहन उपलब्ध हैं। ये इलेक्ट्रिक व्हीकल्स निजी और व्यावसायिक इस्तेमाल के लिए भी मुफीद हैं।