फिनलैंड का नाम तो आपने सुना ही होगा। यह बेहद ही खूबसूरत देश है, जो उत्तरी यूरोप के फेनोस्केनेडियन क्षेत्र में स्थित है। इस देश को 'झीलों का देश' भी कहते हैं। इसके पीछे वजह ये है कि यहां एक लाख 87 हजार से भी ज्यादा झीलें हैं, जो देश की खूबसूरती में चार चांद लगा देती हैं। इसके अलावा फिनलैंड से जुड़ी और भी कई रोचक बातें हैं, जिन्हें जानकर लोग हैरान हो जाते हैं और शायद आप भी हो जाएंगे।