फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्या वकील हरीश साल्वे ने दिल्ली मुख्यमंत्री पर लगाया मजदूरों के पलायन का आरोप, जानिए वायरल ऑडियो क्लिप का सच 

सार

जानिए ऑडियो क्लिप का सच
सुप्रीम कोर्ट के वकील हरीश साल्वे के ऑडियो का सच
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर आरोप का सच
आप भी कर सकते हैं ऑडियो क्लिप की सच्चाई की पड़ताल
फेक न्यूज से रहें सावधान
विज्ञापन
1 of 6
जानिए ऑडियो क्लिप का सच - फोटो : Amar Ujala
सोशल मीडिया पर बहुत आसान होता है कुछ भी वायरल करना। खासकर कोरोना महामारी के दौर में हर खबर को बड़ा संभलकर और जांच पड़ताल के बाद फॉरवर्ड और शेयर करना चाहिए। फेक न्यूज भी किसी महामारी से कम नहीं है इसलिए इसके प्रति जागरूकता और सतर्कता बेहद जरूरी है। आजकल सोशल मीडिया पर 4 मिनट की एक ऑडियो क्लिप बहुत तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें यह दावा किया जा रहा है कि सुप्रीम कोर्ट के वकील हरीश साल्वे दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर मजदूरों के पलायन का आरोप लगा रहे हैं और उन्हें खरी-खोटी सुना रहे हैं। अमर उजाला ने इसकी पड़ताल की और पाया ये दावा फर्जी है।

दावाकर्ता- वायरल ऑडियो ( सोशल मीडिया यूजर्स )
दावे का आधार- एक वायरल ऑडियो का संदेश

क्या किया जा रहा है दावा- वायरल ऑडियो को इस दावे के साथ शेयर किया जा रहा है कि सुप्रीम कोर्ट के वकील हरीश साल्वे दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरिवाल पर मजदूरों के पलायन का आरोप लगा रहे हैं और उन्हें खरी-खोटी सुना रहे हैं।
विज्ञापन

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर आरोप का सच

2 of 6
जानिए ऑडियो क्लिप का सच - फोटो : Amar Ujala
पड़ताल के चरण-
  • सोशल मीडिया के प्लेटफार्म व्हाट्सप पर यह ऑडियो शेयर की जा रही है।
  • पड़ताल की शुरुआत करते हुए सबसे पहले ध्यानपूर्वक ऑडियो को सुना
ऑडियो में क्या सुनाई दे रहा है-
  • यह 4 मिनट की एक ऑडियो क्लिप है
  • जिसमें एक व्यक्ति अंग्रेजी भाषा में कटाक्ष के अंदाज में सामने वाले को खरी खोटी सुना रहा है।
  • वो लगातार बोलता चला जा रहा है।
ऑडियो में क्या बोला है -
(ऑडियो क्लिप का हिंदी अनुवाद)

वायरल ऑडियो में कहा गया है
  • “क्या आपको लोगों से दिल्ली छोड़ कर न जाने की अपील करते हुए शर्म नहीं आ रही है?
  •  सच तो ये है कि आपके डिपार्टमेंट ने खाने और बिजली की सप्लाई रोक दी है।
  • क्या आपको वोट देने वाले इन लोगों की कोई चिंता नहीं है?
  • क्या आपके पास मानवता बची है या नहीं? और आपका सबसे बड़ा क्रिमिनल काम तो कुछ ज्यादा ही खराब है।  
  • क्यों आपकी सरकार ने DTC बसों को लॉकडाउन के दौरान उपयोगी नहीं बनाया? क्यों?
  • अगर आपको इन लोगों की जरा भी चिंता थी तो क्यों उन्हें उनके घर तक सही सलामत नहीं पहुंचाया गया?
  • क्यों आपने इन लोगों को आनंद विहार में पहुंचा दिया? आप अपराधी हैं !
  • आप क्यों ऐसी गंदी राजनीति कर रहे हैं मिस्टर केजरीवाल?
  • क्या सिर्फ बिहार और उत्तर-प्रदेश के ही निवासी आनंद विहार में इकट्ठा हुए हैं?
  • क्या ये एक साजिश नहीं है केजरीवाल?
  • ऐसा इसलिए तो नहीं है ना क्योंकि आपके राज्य का खजाना खाली है? या आप देश को चीनी वायरस से संक्रमित करना चाहते हैं ताकि हमारा देश, चीन पर मास्क और दवाइयों के लिए निर्भर हो जाए?
  • या फिर आपकी योगी आदित्यनाथ और नीतीश कुमार को बदनाम करने की साजिश है?
  • आखिरकार बिहार और उत्तर प्रदेश में कुछ वक्त में चुनाव होने वाले हैं।
  • केजरीवाल, सब कुछ नियंत्रण में है। मोदी सरकार के पास इस आपदा से देश को बचाने के लिए एक असरदार प्लान तैयार है।  
  • लेकिन आप इसको बर्बाद करने पर तुले हुए हो।अराजकतावादी लोग आपका गिरेबान पकड़कर आपसे जवाब लेंगे।
  • पूरा देश आपके खिलाफ है। पहले तो आपने शाहीन बाग का मास्टर प्लान बनाया और बाद में दिल्ली में हिन्दू विरोधी दंगे करवाए।
  • अब आप देश को चीनी वायरस के स्टेज 3 में लाना चाहते हो।
  • केजरीवाल अगर आप दिल्ली जैसे राज्य को नहीं संभाल सकते, तो आप नेता बनने के काबिल नहीं हो।
  • आपने देखा कि लोगों को घर पहुंचाने के लिए यूपी सरकार ने बसों का इंतजाम किया है।
  • लेकिन मेरा सबसे पहला सवाल ये है कि किसकी फैलाई गई अफवाहों की वजह से ये स्थिति खड़ी हुई? कौन, कौन, कौन? जब भी मुझे लगा कि आप इसे रोक सकते हैं, आपने मुझे गलत साबित किया है। शी जिनपिंग ने जो चीन के साथ किया है वो आप हमारे देश के साथ कर रहे हैं, आप माओ से-तुंग के भारतीय वर्जन हैं। मुट्ठी भर चांडाल यह समझते हो कि देश में लाल झंडा फहराओगे, यह समझते हो? नामुमकिन !”
विज्ञापन

3 of 6
जानिए ऑडियो क्लिप का सच - फोटो : Amar Ujala
ट्विटर के प्लेटफार्म पर भी यह ऑडियो क्लिप खूब शेयर हो रही है-
  • ट्विटर पर भी इस ऑडियो वीडियो को शेयर किया गया है।
  • ट्विटर पर समय अवधि की सीमा है।
  • इस वजह से ट्विटर यूजर्स ने ऑडियो को 2 हिस्सों में शेयर किया है।
  • इस ऑडियो वीडियो क्लिप में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की तस्वीर लगी है और बैकग्राउंड में वॉइसओवर चल रहा है।

इस ऑडियो क्लिप को खुद हरीश साल्वे ने फर्जी बताया

4 of 6
जानिए ऑडियो क्लिप का सच - फोटो : Amar Ujala
24 मार्च को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशव्यापी 21 दिनों के लॉकडाउन की घोषणा की थी। इसके बाद एक तस्वीर पूरे देश में खासकर दिल्ली में देखने को मिली जिसमें लाखों मजदूर अपने गांव घर की तरफ पलायन करने लगे। गाड़ी और बसों के अभाव में वह पैदल ही अपने गांव की तरह जाने लगे थे। इसको तमाम समाचार पत्रों और टेलीविजन चैनल्स ने कवरेज दी थी।

इस ऑडियो क्लिप को खुद हरीश साल्वे ने फर्जी बताया।

ऑडियो क्लिप में कुछ गंभीर सवाल भी उठाए गए जैसे-
  • दिल्ली दंगों को हिन्दू विरोधी बताया गया।
  • इस पर भी अमर उजाला ने पड़ताल की और 18 मार्च को आई एक रिपोर्ट निकाली।
  • 'एक नॉन-प्रॉफिट रिसर्च और जर्नलिज्म ऑर्गनाइजेशन द पोल प्रोजेक्ट' ने एक डॉक्यूमेंट जारी किया था जिसमें इसमें 23 से 29 फरवरी के बीच नॉर्थ-ईस्ट दिल्ली में हुए दंगों के दौरान मारे गए लोगों की लिस्ट शामिल थी।
  • रिपोर्ट के मुताबिक- मारे गए 52 लोगों में से 41 लोग मुस्लिम समुदाय से ताल्लुक रखते थे और करीब 11 लोग हिन्दू थे।
विज्ञापन

आप भी कर सकते हैं ऑडियो क्लिप की सच्चाई की पड़ताल

5 of 6
जानिए ऑडियो क्लिप का सच - फोटो : Amar Ujala
इसमें जो हरीश साल्वे की आवाज है वो बहुत बनावटी है, उनकी असली आवाज को हमने यूट्यूब पर जाकर अलग-अलग टीवी शो में सुना तो अंतर साफ दिखाई दिया। तुलनात्मक अध्ययन करने पर साफतौर पर आवाज का टोन और उच्चारण का अंदाज पकड़ा गया।

ऐसे भी कर सकते हैं, ऑडियो क्लिप की पड़ताल-

ऑडियो क्लिप में आवाज की जांच बहुत टेक्निकल टूल के माध्यम से की जाती है मगर आप जर्नलिज्म ओल्ड स्कूल रूल्स के जरिए और अनुभव से भी कर सकते हैं।
सबसे पहले उनकी ओरिजनल आवाज के सैम्पल्स को भी सुनें,
  • आवाज का अंदाज
  • शब्दों का उच्चारण
  • शब्दावली का प्रयोग समझें।
  • फिर ऑडियो क्लिप को ध्यान से सुनें।
  • उसके प्रत्येक फ्रेम में आवाज के उतार-चढ़ाव को ध्यान से सुनें ।
  • कहीं पर भी ब्रेक, कट और जर्क को समझें और अंतर को नोट करें ।
  • आवाज के परिवर्तन को महसूस करें और पिछली ऑडियो क्लिप से मिलान करें।

ऑडियो क्लिप को कैसे पहचानें-
  • कहां से आप तक आई है
  • किसने शेयर की है, वो आपका जानकार है या नहीं
  • जिसने शेयर की है उसकी प्रमाणिकता क्या है
  • किस सोर्स से फॉरवर्ड की गई है
  • जो बोला जा रहा है वह किस तरह का कंटेंट है
  • उसके बोलने की टोन क्या है, सकारात्मक या नकारात्मक
  • क्या आप उस सोर्स का वेरिफिकेशन कर सकते हैं
  • किस समय वो वायरल हो रहा है
  • क्या उसके द्वारा दी जा रही सूचना को किसी प्रमाणिक प्लेटफार्म ने पब्लिश या ऑन-एयर किया है
  • इस तरह की समझदारी से भी आप एक ऑडियो क्लिप की नीयत को पहचान सकते हैं, बिना सोचे समझे आगे फॉरवर्ड और शेयर बिलकुल नहीं करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

फेक न्यूज से रहें सावधान

6 of 6
जानिए ऑडियो क्लिप का सच - फोटो : Amar Ujala
पड़ताल का परिणाम-
हरीश साल्वे के नाम से जो ऑडियो क्लिप वायरल हो रही है, जिसमें दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल पर मजदूरों के पलायन का आरोप लगाया जा रहा है। वो वेबुनियाद है और उसका दावा फर्जी है। कोरोना वायरस से  जुड़ी हर फेक न्यूज और भ्रामक जानकारियों से लड़ना है। खबरों को भी झूठे तथ्यों के संक्रमण से बचाना है। अफवाहों से सावधान रहें और कुछ भी शेयर करते समय जांच पड़ताल कर लें।

कोरोना वायरस और फेक न्यूज से सावधानी ही बचाव है।

*Fact Check By Google Certified Fact Checker.
Apply Tools-
-Google Reverse Image Search  

References-

The high cost of targeted violence in Northeast Delhi: A list of the deceased
https://www.thepolisproject.com/the-high-cost-of-targeted-violence-in-northeast-delhi-a-list-of-the-deceased/#.XpNpksgzZPZ  

'Hunger Can Kill Us Before the Virus': Migrant Workers on the March During Lockdown
https://thewire.in/labour/coronavirus-lockdown-migrant-workers-walking-home 

Photos: In locked down India, poor migrants are on a long march back home
https://qz.com/india/1826384/indias-coronavirus-lockdown-has-triggered-mass-migration-on-foot/

  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें