नई दिल्ली के खान मार्केट में मास्क पहने घूमते लोग
- फोटो : PTI
दुनिया में उसके बाद भी कई महामारियां फैलीं लेकिन इतनी घातक और व्यापक कोई और महामारी नहीं रही। फिलहाल जब दुनिया में COVID-19 का प्रकोप सुर्खियों मे है, तो हम नजर डाल रहे हैं 100 साल पहले फैले स्पेनिश फ्लू के कारण पैदा हुई स्थिति पर, ताकि आप जान सकें कि उस महामारी से हमने क्या सबक सीखे थे। COVID-19 से मरने वाले कई लोग एक प्रकार के निमोनिया का शिकार हुए हैं जो वायरस से लड़ने में कमजोर हो चुके शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता पर हावी हो जाता है।