गोवा की खूबसूरत वादियां, नीला समुद्र, सुनहरे बीच और मनमोहक सूर्यास्त हर किसी का दिल जीत लेते हैं। यहां आने वाले कई पर्यटक ऐसे होते हैं, जो छुट्टियां खत्म होने के बाद भी इस जगह की यादों से बाहर नहीं निकल पाते हैं। इन दिनों सोशल मीडिया पर ब्रिटेन की एक महिला का वीडियो वायरल हो रहा है, जो गोवा से विदा होते समय अपने आंसू नहीं रोक पाई। महिला ने बताया कि गोवा में उसे इतना अपनापन और सुकून मिला कि उनका यहां से जाने का बिल्कुल मन नहीं था।
दरअसल, ब्रिटेन की रहने वाली यह महिला अपने परिवार के साथ सात दिनों की छुट्टियां बिताने गोवा पहुंची थी। इस दौरान उसने यहां के समुद्र तटों, खूबसूरत नजारों और स्थानीय लोगों के साथ समय बिताया। एक सप्ताह का यह सफर उनके और उनके परिवार के लिए बेहद खास बन गया। लेकिन जब वापस लौटने का समय आया, तो वह भावुक हो गई। उसने इंस्टाग्राम पर समुद्र किनारे बैठकर अपना एक वीडियो साझा किया, जिसमें वह गोवा छोड़ने की बात करते हुए भावुक नजर आ रही है।
'कल गोवा छोड़ना है, यह सोचकर बहुत दुख हो रहा है'
वीडियो में महिला बताती है कि अगले दिन उसे गोवा से निकलना है और इस बात से उसका दिल भारी हो रहा है। उसने कहा कि यहां बिताया गया एक सप्ताह उसकी उम्मीदों से कहीं ज्यादा खूबसूरत रहा। गोवा ने उसे ऐसा सुकून दिया, जिसकी उन्हें तलाश थी।
महिला ने बताया कि यहां का माहौल उसे उस जिंदगी की याद दिलाता है, जिसे वह और उनका परिवार भविष्य में जीना चाहते हैं। उनके लिए यह यात्रा सिर्फ घूमने-फिरने तक सीमित नहीं रही, बल्कि इस दौरान परिवार ने कई खूबसूरत अनुभव भी हासिल किए।
वायरल: 6500 साल पहले भी था शिकार के लिए हंटिंग किट, टेक्सास की गुफा में मिली ऐसी चीजें, देखकर वैज्ञानिक हैरान
सात दिनों में बच्चों को भी मिला नया अनुभव
महिला ने अपने वीडियो में बच्चों का जिक्र करते हुए बताया कि गोवा में बिताए सात दिनों के दौरान उसने बहुत कुछ सीखा और देखा। नई जगह की संस्कृति, स्थानीय लोगों का रहन-सहन और वहां का माहौल बच्चों के लिए भी काफी खास रहा। उसका मानना है कि इस यात्रा ने परिवार को सिर्फ मनोरंजन ही नहीं दिया, बल्कि कई ऐसी यादें भी दीं, जिन्हें वे लंबे समय तक याद रखेंगे। यही वजह है कि गोवा छोड़ने का समय उनके लिए इतना भावुक कर देने वाला बन गया।
'मजबूरी में छोड़ना पड़ रहा है गोवा, एक हफ्ता और रुकने की थी इच्छा'
महिला ने बताया कि अगर परिवार के आगे के कार्यक्रम तय नहीं होते, तो वह गोवा में एक सप्ताह और बिताना चाहती थीं। हालांकि, वीजा से जुड़े कुछ जरूरी कामों के चलते परिवार को दूसरी जगह जाना था। इसी कारण उन्हें तय समय पर गोवा छोड़ना पड़ रहा है।
उन्होंने कहा कि यात्रा के दौरान सबसे मुश्किल पल वही होता है, जब किसी अनजान जगह से लगाव हो जाता है और फिर वहां से जाने का वक्त आ जाता है। गोवा के साथ भी उनके परिवार का कुछ ऐसा ही जुड़ाव हो गया।
कैसे समुद्र में चोरी से मछली पकड़ने वाले जहाजों पर नजर रखेंगे समुद्री पक्षी? वैज्ञानिकों ने खोज लिया तरीका
गोवा ने दिल में एक खास जगह बना ली
कई दूसरी खूबसूरत जगहों पर जाने के बावजूद गोवा ने उनके दिल में एक खास जगह बना ली है> अपने इंस्टाग्राम वीडियो के कैप्शन में उन्होंने लिखा कि गोवा उनकी कल्पना से भी ज्यादा खूबसूरत निकला। यहां के लोग, संस्कृति, दोस्ती, शानदार सूर्यास्त और यादगार अनुभव हमेशा उनके साथ रहेंगे। उन्होंने यह भी बताया कि यात्रा की सबसे भावुक कर देने वाली बात यही है कि कभी-कभी कोई जगह इतनी अपनी लगने लगती है कि उसे छोड़ना मुश्किल हो जाता है।
सोशल मीडिया पर लोगों ने लुटाया प्यार
ब्रिटिश महिला का यह वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोग भी भावुक हो गए। गोवा के कई लोगों ने कमेंट कर उनके अनुभव पर खुशी जताई और दोबारा यहां आने का न्योता दिया। एक शख्स ने गोवा को सिर्फ एक पर्यटन स्थल नहीं, बल्कि एक एहसास बताया।