फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जापान में लोगों पर छाया लॉलीपॉप लागे लू गाने का जादू, भोजपुरी धुन पर जमकर थिरके विदेशी

Wed, 14 Oct 2026 07:03 PM IST
धर्मेंद्र कुमार सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

सोशल मीडिया पर जापान का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें लोग भोजपुरी गाना लीपॉप लागे लू पर डांस कर रहा है। अब यह वीडियो लोगों का ध्यान खींच रहा है। 
विज्ञापन
जापान में लोगों पर छाया लॉलीपॉप लागे लू गाने का जादू - फोटो : instagram
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोशल मीडिया पर अक्सर भारतीय गानों पर डांस करते विदेशियों का वीडियो वायरल होता है। अब इन दिनों एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है, जिसने लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींचा है। जापान में भोजपुरी गाने और डांस का जबरदस्त रंग दिखाई दे रहा है। भारतीय कपड़ो में कलाकार भोजपुरी के प्रसिद्ध गाना लीपॉप लागे लू पर डांस करते दिख रहे हैं। वहां मौजूद दर्शक भी डांस करते दिख रहे हैं। वीडियो में बड़ी संख्या जापानी लोग दिख रहे हैं, जो अपने मोबाइल में वीडियो बना रहे हैं। 

विज्ञापन


वीडियो की सबसे खास बात यह है कि भोजपुरी गाने पर भारतियों के साथ जापानी लोग भी डांस और मस्ती करते दिख रहे हैं। किसी के हाथ हवा में हैं तो कोई डांस के स्टेप्स कॉपी कर रहा है। वीडियो देखकर अदाजा लगाया जा सकता है कि भारतीय गानों की लोकप्रियता सिर्फ भारत तक सीमित नहीं है। दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में भी बॉलीवुड और भोजपुरी गानों को पसंद करते हैं। 

लॉलीपॉप लागे लू गाने की धुन को लोग खूब पसंद करते हैं। यह गाना यूपी-बिहार की ज्यादातर पार्टियों और शादी में बजता है। जापान के लोग गाना पूरी तरह समझ नहीं आने के बाद भी गाने बीट पर डांस कर रहे हैं। लोगों को जोश दिखाई दे रहा है। वीडियो में वे भारतीय लोगों के स्टेप्स भी करने की कोशिश कर रहे हैं। इस गाने पर अपने नए-नए मूव्स भी कर रहे हैं।
विज्ञापन

 


ट्रंप की नई प्रेस सेक्रेटरी की फिसली जुबान, अमेरिकी राष्ट्रपति को लेकर कहा कुछ ऐसा, वीडियो हुआ वायरल

वीडियो में मंच पर मौजूद कलाकार रंग-बिरंगे भारतीय कपड़ो में दिख रहे हैं। सिर्फ भोजपुरी गाने और डांस की वजह से सामने बैठे लोग आनंद नहीं ले रहे हैं, बल्कि कॉस्ट्यूम के रंग भी डांस को खूबसूरत बना रहे हैं। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। 

अल नीनो का असर! उफान पर पहुंच गई नदी, अर्जेंटीना के मशहूर इगुआजु फॉल्स को करना पड़ा बंद

वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया है। डांस देखकर लोग तारीफ कर रहे हैं। कई लोगों का कहना है कि भारतीय गाने सभी को दीवाना बना देते हैं। एक शख्स का कहना है कि भोजपुरी गाने पर डांस देखकर मुझे बहुत अच्छा लग रहा है। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें