रूस के पूर्वी प्रायद्वीप कामचटका में दुनिया का छठा सबसे बड़ा भूकंप आया था। यूएस जियोलॉजिकल सर्वे (USGS) के मुताबिक, भूकंप की तीव्रता 8.8 थी। यह भारतीय समयानुसार बुधवार सुबह 4:54 बजे आया। USGS ने बताया कि भूकंप का केंद्र जमीन से 19.3 किलोमीटर की गहराई में था।
इस भूंकप और सुनामी के बाद जापानी बाबा वेंगा की भविष्यवाणी चर्चा का विषय बन गई है। जापान की रियो तात्सुकी को जापानी बाबा वेंगा के नाम से जाना जाता है। उन्होंने अपनी बुक फ्यूचर आई सॉ में दावा किया था कि वर्ष 2025 में जापान में कोई बड़ी आपदा आ सकती है। जापानी बाबा वेंगा की यह भविष्यवाणी अब सच होती हुई दिखी है। जापानी बाबा वेंगा रियो तात्सुकी की भविष्यवाणी जुलाई की शुरुआत में वायरल हुई थी। उन्होंने पांच जुलाई को प्राकृतिक आपदा आने की भविष्यवाणी की थी, लेकिन 25 दिन बाद भूकंप और सुनामी आई।
Viral Video: बिना किसी सुगबुगाहट के ज्वैलरी शॉप से चोरी कर रही थी महिला, पुलिस ने पकड़ा तो दिखाने लगी ड्रामा
जापानी बाबा वेंगा ने भविष्यवाणी का वर्णन करते हुए समुद्र के उबलने की दृश्य बताया था। उन्होंने दावा किया था कि समुद्र बुरी तरह से उबलेगा और ऊंची ऊंची लहरे आएंगी। उन्होंने सुनामी का केंद्र जापान, ताइवान, इंडोनेशिया और उत्तरी मारियाना द्वीप समूह को जोड़ने वाले क्षेत्र को बताया था।
Viral Video: तेंदुए ने शिकार बनाने के लिए दबोच ली थी बछड़े की गर्दन, फिर भागती हुई आई मां और दिखाया रौद्र रूप
बाबा वेंगा की भविष्यवाणी
इस भविष्यवाणी के बीच बुल्गारिया की बाबा वेंगा की वर्ष 2026 को लेकर की गई भविष्यवाणी भी वायरल हो गई है। बाबा वेंगा ने भविष्यवाणी की थी कि वर्ष 2026 में एक बड़ा आर्थिक संकट आएगा, जिससे पूरी दुनिया हिल जाएगी। उनके मुताबिक, यह आर्थिक संकट राजनीतिक तनाव, तकनीकी उथल पुथल या पर्यावरणीय आपदाओं की वजह से आ सकता है। दुनिया भर में लोगों को इस आर्थिक संकट से काफी परेशानी हो सकती है। बाबा वेंगा ने भी साल 2025 में प्राकृतिक आपदा की भविष्यवाणी की है।
Viral Video: 25 साल की पोती से 70 साल के दादा का निकाह? वायरल वीडियो ने सोशल मीडिया पर मचाया तूफान
बाबा वेंगा का साल 1911 में जन्म हुआ था और साल 1996 में 86 साल की उम्र में उनका निधन हो गया। बाबा वेंगा की आंखों की रोशनी सिर्फ 12 साल की उम्र में ही चली गई थी। उनकी दुनिया को लेकर की गईं ज्यादातर भविष्यवाणियां सच साबित हो चुकी हैं। इसकी वजह से बाबा वेंगा को बाल्कन क्षेत्र का नास्त्रेदमस कहा जाता है।