4700 साल पहले डूबा था ये जहाज, अब समुद्र की गहराई से सामने आई हैरान करने वाली कहानी
- फोटो : AI
पुरातत्वविदों ने तुर्की के तट पर समुद्र में डूबे एक जहाज को खोजने का दावा किया है। उनका कहना है कि यह जहाज 4700 साल पुराना है। बताया गया है कि अभी तक मिया यह दुनिया के सबसे पुराने जहाज का मलबा है। तुर्की के संस्कृति मंत्रालय ने 14 अक्तूबर को एक बयान जारी किया है। इसमें बताया गया है कि दक्षिणी तुर्की के तट के पास केकोवा द्वीप के पास करीब 100 फीट की गहराई पर जहाज मिला है, जिसकी खुदाई के दौरान प्राचीन समय में इस्तेमाल किए जाने वाले सामान मिले हैं। यह 4,400-4,700 साल पुराने हैं। इस खोज से समुद्री इतिहास, उस समय के नाविकों के दैनिक जीवन तथा उस समय के व्यापारिक संबंधों के बारे में नई जानकारी सामने आएगी।