फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला अपने बैग में छुपाकर ले जा रही थी कुछ ऐसा, एयरपोर्ट पर जब खुला राज तो सब रह गए दंग

Fri, 06 Sep 2019 02:24 PM IST
सोनू शर्मा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
विज्ञापन

फिलीपींस के मनीला एयरपोर्ट पर अधिकारियों ने एक ऐसी महिला को गिरफ्तार किया है, जो अपने बैग में एक छह दिन के बच्चे को छुपाकर ले जा रही थी। अधिकारियों ने बताया कि जेनिफर एरिन टैलबोट नाम की अमेरिकी महिला बुधवार को हवाईअड्डे के आव्रजन काउंटर से तो निकल गई थी, लेकिन एयरलाइन कर्मियों ने उसे बोर्डिंग गेट पर रोक दिया। 

विज्ञापन


हवाई अड्डे के अधिकारियों ने बताया कि महिला के पास न तो बच्चे का कोई पासपोर्ट था, न बोर्डिंग पास और न ही सरकार का परमिट, जिससे कि वो बच्चे को अपने साथ ले जा सके। हालांकि महिला ने एयरपोर्ट अधिकारियों को एक हलफनामा जरूर दिखाया, जिसमें बच्चे को अमेरिका ले जाने की सहमति दी गई थी, लेकिन उस पर बच्चे की मां के हस्ताक्षर नहीं थे। 

महिला पर मानव तस्करी का मामला दर्ज किया गया है, जिसमें उसे अधिकतम उम्रकैद की सजा हो सकती है। राष्ट्रीय जांच एजेंसी के मुताबिक, महिला ने बाल शोषण और अपहरण जैसे कानूनों का भी उल्लंघन किया है। फिलहाल बच्चे के माता-पिता की तलाश की जा रही है। उनपर भी बाल संरक्षण कानून के तहत मामला दर्ज किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें