फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अजब-गजब: इस महिला ने नौकरी छोड़ कर कूड़ा बीनने को बनाया अपना प्रोफेशन, आज बन गई है करोड़ों की मालकिन

Wed, 01 Sep 2021 06:37 PM IST
संकल्प सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आज हम एक ऐसी महिला के बारे में बात करने वाले हैं, जिसने अपनी नौकरी छोड़कर कूड़ा बीनने की शुरुआत की। देखते ही देखते ये महिला कुछ ही समय में एक करोड़पति बन गई है। इस महिला की कहानी सुनने के बाद हर कोई शॉक्ड है। आपको बता दें कि जिस वक्त इस महिला ने नौकरी छोड़कर कूड़ा बीनने का काम शुरु किया था, उस दौरान कई लोगों ने महिला के इस निर्णय का काफी मजाक बनाया था।
विज्ञापन
नौकरी छोड़ कर कूड़ा बीनने लगी थी ये महिला, आज बन गई है करोड़ों की मालकिन - फोटो : Istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अक्सर देश दुनिया से कई ऐसी घटनाएं सामने निकल कर आती हैं, जिसे जानने के बाद उन पर विश्वास नहीं होता। इसी कड़ी में आज हम एक ऐसी महिला के बारे में बात करने वाले हैं, जिसने अपनी नौकरी छोड़कर कूड़ा बीनने की शुरुआत की। देखते ही देखते ये महिला कुछ ही समय में एक करोड़पति बन गई है। इस महिला की कहानी सुनने के बाद हर कोई शॉक्ड है।

विज्ञापन


आपको बता दें कि जिस वक्त इस महिला ने नौकरी छोड़कर कूड़ा बीनने का काम शुरू किया था, उस दौरान कई लोगों ने महिला के इस निर्णय का काफी मजाक बनाया था। आज उसके करोड़पति बनने के बाद वो लोग भी काफी हैरान हैं। ये महिला अमेरिका के टेक्सास शहर की रहने वाली है। महिला का नाम टिफनी है। वो अक्सर अपने काम के वीडियोज को इंस्टाग्राम पर शेयर करती हैं। उनकी कमाई का मुख्य जरिया दूसरों के द्वारा फेका गया कूड़ा कचरा है, जिनका वो बिजनेस करती हैं।

रिपोर्ट्स के मुताबिक टिफनी जब 32 साल की हुईं, तो उन्हें इस बात का एहसास हुआ कि वे कूड़े को बेचकर खूब सारा पैसा कमा सकती हैं। उसके बाद उन्होंने अपनी नौकरी को छोड़ दिया और कूड़ा बीनने का काम शुरू किया। कुछ समय बाद टिफनी को इस क्षेत्र में काफी कमाई होने लगी थी। वे हर हफ्ते करीब 1000 डॉलर आराम से कमा लेती थीं।

कुछ रिपोर्ट्स और अनुमानों की मानें तो टिफनी आज कूड़े का बिजनेस करके करोड़पति बन गई हैं। उनका एक कैंटीन का भी काम था, जिसे उन्होंने अब बंद कर दिया है। अब वो अपना पूरा ध्यान कूड़े के बिजनेस पर दे रही हैं।

कूड़े के इस बिजनेस में टिफनी को उनके पति का भी पूरा साथ मिल रहा है। कुछ साल पहले टिफनी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो को देखा था, जिसमें कुछ लड़कियां कूड़ा बीन रही थी। वीडियो को देखने के बाद वे भी इस काम को करने लगीं। धीरे-धीरे उन्हें इस क्षेत्र में काफी मुनाफा हुआ। उसके बाद टिफनी ने अपनी नौकरी को छोड़कर इस काम को अपना प्रोफेशन बना लिया।
विज्ञापन

आज टिफनी की उम्र करीब 38 साल की है। उनके पति भी टिफनी के इस काम से काफी खुश हैं। रिपोर्ट के मुताबिक उनके पति का मानना है कि टिफनी के इस काम से पर्यावरण की भी देखभाल हो जाती है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें