इस घर में नहीं रहना चाहता है कोई (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : Istock
Ajab-Gajab: हर किसी का सपना होता है कि उसका अपना एक घर हो। लोग चाहते हैं कि उन्हें कम बजट में एक अच्छा घर मिल जाए। इसके साथ ही लोगों की चाहत होती है कि उनके घर की डिजाइन और इंटरीरियर सबसे अलग हो। अगर आप भी चाहते हैं कि आपका घर सबसे अलग नजर आए, तो आपके पास एक बेहतरीन मौका है। करीब 17 एकड़ में बना एक घर बेहद कम कीमत में बिक रहा है। यह घर इंग्लैंड के किडरमिन्स्टर के वॉर्सेस्टरशायर में स्थित है, जिसकी कीमत भी उसके हिसाब से काफी कम है। हालांकि, इस घर के अंदर कुछ ऐसा है, जिसकी वजह से कोई इसे खरीदना नहीं चाहता है।
एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, सोशल मीडिया प्लेटफार्म रेडिट पर इस डरावने घर के बारे में जानकारी दी गई है। रेडिट पर घर बेचने का विज्ञापन दिया गया है। इसमें बताया गया है कि इस 200 साल पुराने घर में सभी तरह की सुविधाएं मौजूद हैं। घर के साथ ही आठ एकड़ खेत भी है, जिसमें खेती की जा सकती है। सोशल मीडिया पर इन दिनों इस घर की खूब चर्चा हो रही है।
क्यों कोई नहीं लेना चाहता है यह घर?
खूबसूरत घर को देखने के बाद किसी का भी इसे खरीदने का मन करेगा। 17 एकड़ में बना यह घर चारों तरफ से जंगल से घिरा हुआ है। सबसे खास बात यह है कि यहां पर दो प्राकृतिक झरने भी हैं। विज्ञापन में बताया गया है कि इस विंटेज घर की कीमत 8.25 लाख पाउंड है। घर की कीमत प्रॉपर्टी के हिसाब से बेहद कम है। लेकिन जब लोगों को घर के अंदर की बात के बारे मे जानकारी हुई, तो उनके रोंगटे खड़े हो गए। लोगों का कहना है कि जंगल के बीच स्थित यह घर रात में बेहद डरावना लगेगा।
Ajab-Gajab: इस आदमी के शरीर में बनती है शराब, जांच में सामने आई हैरान करने वाली बात
रेडिट पर एक शख्स ने बताया है कि घर के अंदर पालने में एक अजीब तरह का बंदर रखा गया है, जो एक डरावना खिलौना है। इसे देखकर कोई भी डर जाएगा। मुझे रात में नींद नहीं आएगी। अन्य लोगों ने भी घर के अंदर की चीजों को लेकर टिप्पणी की है। इनमें बच्चे के शयनकक्ष में रखे डरावने खिलौने भी शामिल हैं। लोगों ने इसे बेहद डरावना घर बताया है।
Moon: वैज्ञानिकों ने अंतरिक्ष में घूम रही रहस्यमयी चट्टान को लेकर किया चौंकाने वाला खुलासा, जानिए क्या है चंद्रमा से संबंध
पहले भी बिक रही थी ऐसी हवेली
कुछ दिनों पहले भी एक ऐसे ही घर का विज्ञापन सामने आया था। रियलिटी टीवी स्टार क्लो फेरी ने विज्ञापन दिया था कि वह अपनी हवेली को बेचना चाहती हैं। उनकी हवेली की कीमत एक मिलियन डॉलर थी, लेकिन वह उसे काफी कम कीमत में बेच रही थीं। उनका कहना था कि उन्हें भूतों ने परेशान कर दिया था। इसके कारण वह अपनी हवेली को बेचना चाहती थीं। बता दें कि 28 वर्षीय फेरी ने इस हवेली को साल 2021 में खरीदा था। हालांकि, कुछ महीने बीतने के बाद उन्हें डर लगने लगा था। वह डर की वजह से अपनी मां के घर जाकर रहने लगीं। उन्होंने बताया कि वह अपनी हवेली में सुरक्षित महसूस नहीं करती हैं। उन्होंने बाद में बताया था कि उनकी हवेली के लाॅन में तीन महिलाओं की हत्या की गई थी।