फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वैज्ञानिकों ने पहली बार खींची सूर्य की सतह की स्पष्ट तस्वीर, पता चली चौंकाने वाली सच्चाई

Sat, 01 Feb 2020 04:27 PM IST
सोनू शर्मा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
सूर्य की सतह की स्पष्ट तस्वीर - फोटो : NSO/NSF/AURA
सूर्य हमेशा से वैज्ञानिकों के लिए एक रहस्य रहा है। समय-समय पर इसके बारे में कई हैरान करने वाली जानकारियां मिलती रहती हैं। अब वैज्ञानिकों ने पहली बार सूर्य की स्पष्ट तस्वीर खींचने में कामयाबी हासिल की है। इस तस्वीर को हवाई में एक पहाड़ के शिखर पर स्थित नेशनल साइंस फाउंडेशन के डेनियल के. इनौय टेलिस्कोप से खींचा गया है, जिससे एक चौंकाने वाली सच्चाई पता चली है। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
डेनियल के. इनौय सोलर टेलिस्कोप - फोटो : Social media
दरअसल, इनौय टेलिस्कोप ने सूर्य के 30 किलोमीटर के क्षेत्र की तस्वीर खींची है। वैज्ञानिकों का कहना है कि सूर्य की सतह छोटे-छोटे दानों जैसी दिख रही है, लेकिन ये दाने छोटे नहीं हैं बल्कि उसका हर दाना आकार में फ्रांस जैसे देश से भी बड़ा है। 
विज्ञापन

3 of 5
सोलर प्रोब - फोटो : Social media
तस्वीर में आप देख सकते हैं कि सूर्य की सतह की संरचना कोशिका जैसी नजर आ रही है, लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि ये कोशिकाएं एक दूसरे से सैकड़ों किलोमीटर दूर हैं। डेनियल के. इनौय टेलिस्कोप के निदेशक थॉमस रिममेले ने बताया कि इस तस्वीर से सूर्य की सतह पर मौजूद संरचनाओं का पता चलता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इनौय टेलिस्कोप नासा के पार्कर सोलर प्रोब के साथ काम करेगा। यह सोलर प्रोब सूर्य की परिक्रमा कर रहा है। 

4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
पृथ्वी से करीब 15 करोड़ किलोमीटर दूर स्थित सूर्य की स्पष्ट तस्वीर के अलावा इसका एक वीडियो भी जारी किया गया है, जिसमें सूर्य के अंदर होने वाले विस्फोट को 14 सेकंड तक दिखाया गया है। अब इतना तो आप जानते ही होंगे कि सूर्य हाइड्रोजन और हीलियम गैसों का एक विशाल गोला है और यह परमाणु विलय की प्रक्रिया द्वारा अपने केंद्र में ऊर्जा पैदा करता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
वैज्ञानिकों के मुताबिक, सूर्य का कोरोना (केंद्र) बहुत ही ज्यादा गर्म है। सूर्य की सतह का तापमान लगभग 5800 केल्विन है जबकि इसके केंद्र का तापमान 15.7 करोड़ केल्विन के करीब है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें